🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

15 करोड़ के जीपीएफ घोटाले में 3 गिरफ्तार

👤
prativad
👁 868 व्यूज
📍 Bhopal
15 करोड़ के जीपीएफ घोटाले में 3 गिरफ्तार
23 मार्च 2023। उज्जैन केंद्रीय जेल भैरवगढ़ जीपीएफ घोटाले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य तीन आरोपियों पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कर्मचारियों के खातों से 15 करोड़ रुपए का गबन किया गया था। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबू रिपुदमन के घर की भी तलाशी ली है।

बीते दिनों उज्जैन केंद्रीय जेल के कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से करोंड़ों रुपयों के घोटाले का मामला सुर्खियों में आया था। घोटाले की जांच के लिए भोपाल से 5 सदस्यीय जांच टीम भेजी गई थी। इस टीम ने अपनी रिपोर्ट जेल डीजीपी और गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को सौंपी थी। इसमें तत्काल प्रभाव से जेल अधीक्षक उषा राजे को भोपाल हाजिर होने के आदेश जारी हुए थे। फिर उज्जैन एसपी ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी। इसमें एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीपीएस घोटाले की जांच कर रहे हैं।

3 आरोपियों पर 5 हजार का इनाम साथ ही अन्य 3 गिरफ्तार
भैरवगढ़ जेल अधीक्षक उषा राजे को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई थी। यहां पूछताछ के बाद उन्हें उज्जैन नहीं छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद वह बीमारी का कहकर इंदौर में अस्पताल में भर्ती हो गईं। इस केस से जुड़े तीन आरोपियों पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीपीएफ घोटाले में मुख्य आरोपी बाबू रिपुदमन के सरकारी घर पर भेरूगढ़ थाना पुलिस ने ताला तोड़ कर जांच की। यहां से पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं। बाबू रिपुदमन को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है।

आरोपी रिपुदमन के सरकारी मकान का ताला तोड़ छानबीन
उज्जैन की भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में हुए 15 करोड़ के जीपीएफ गबन मामले में अकॉउंटेंट मुख्य आरोपी रिपुदमन फरार है। जांच टीम ने भैरवगढ़ पुलिस के साथ आरोपी रिपुदमन के सरकारी क्वार्टर का ताला तोड़कर छानबीन की। पुलिस ने आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की थी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पाठक ने बताया कि कुछ जरूरी दस्तावेज मिले हैं। इसमें डीपीएफ (डिपार्टमेंटल प्रोविजेंट फण्ड) और जीपीएफ से संबंधित डॉक्यूमेंट हैं, और एक ज्वेलर्स का बिल मिला है। इन्हें जब्त कर लिया गया है। पूरे घर की तलाशी ली जा रही है। कई साक्ष्य हाथ लगे हैं। जो दस्तावेज मिले हैं उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :