🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

टेण्डर स्वीकृत होने के बाद भी ठेकेदार ने अनुबंध नहीं किया, हुआ ब्लेक लिस्टेड

👤
prativad
👁 1340 व्यूज
📍 Bhopal
टेण्डर स्वीकृत होने के बाद भी ठेकेदार ने अनुबंध नहीं किया, हुआ ब्लेक लिस्टेड
27 मार्च 2023। उप्र के एक ठेकेदार ने मप्र के जल संसाधन विभाग का एक टेण्डर भरा जो न्यूनतम दर देने के कारण स्वीकृत किया गया परन्तु ठेकेदार निर्माण कार्य करने के लिये अनुबंध करने नहीं आया जिससे अब उसे ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है और अब वह अन्य किसी टेण्डर में भाग नहीं ले पायेगा।

यह ठेकेदार श्री ठाकुर कन्स्ट्रक्शन ग्राम कुंजेरा राधाकुंज गोवर्धन मथुरा उप्र है। उसने जल संसाधन संभाग रतलाम के अंतर्गत प्रतिशत दर कनेरी लाल गुवाडी से कनेरी तालाब तक सीमेंट कांक्रीट रोड के निर्माण हेतु टेण्डर डाला

था जो 28 फरवरी 2022 को स्वीकृत किया गया था। उसे 31 अक्टूबर 2022 को पत्र जारी कर निर्माण कार्य का अनुबंध करने के लिये कहा गया तथा इसके लिये पन्द्रह दिन का समय दिया गया। परन्तु ठेकेदार इस समयावधि में अनुबंध करने नहीं आया। इस पर अब उसे ब्लेक लिस्टेड कर उसकी अमानत राशि जब्त कर ली गई है। यह ठेकेदार मप्र में पंजीकृत था।

- डॉ. नवीन जोशी



alt="Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com" />


Tags :