🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

योग आधारित सुदर्शन क्रिया मानवता के लिए अनुपम सौगात: मुख्यमंत्री चौहान

👤
prativad
👁 1153 व्यूज
📍 Bhopal
योग आधारित सुदर्शन क्रिया मानवता के लिए अनुपम सौगात: मुख्यमंत्री चौहान
27 मार्च 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी भौतिकता में दग्ध मानवता को न केवल भारत अपितु वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शन और सम्बल उपलब्ध करा रहे हैं। वे सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ के समान हैं। पूज्य गुरूदेव द्वारा वैज्ञानिक आधार पर विकसित योग की सुदर्शन क्रिया मानवता के लिए बड़ी सौगात है। इससे हम शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी सबल बन सकते हैं। इंदौर नगर निगम द्वारा "स्वच्छ इंदौर-स्वस्थ इंदौर" के लिए शुरू योग मित्र अभियान अनुपम पहल है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में इंदौर में आयोजित योग मित्र तथा महारूद्र पूजा कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर द्वारा आयोजन को सान्निध्य प्रदान करने के लिए उनका आभार माना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन के बाद बाल योग मित्रों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच योग पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर देश का स्वच्छतम नगर होने के साथ संस्कार और संस्कृति का भी केंद्र है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वयं इंदौर के स्वाद की सराहना की है। विधायक श्रीमती मालिनी गौड, महापौर इंदौर श्री पुष्यमित्र भार्गव तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :