🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सहारा समूह के पास जमा धन दिलाने से राज्य सरकार का इंकार

👤
prativad
👁 1096 व्यूज
📍 Bhopal
सहारा समूह के पास जमा धन दिलाने से राज्य सरकार का इंकार
30 मार्च 2023। छतरपुर के लोगों की सहारा कंपनी में जमा राशि दिलाने से राज्य सरकार ने इंकार कर दिया है। दरअसल इस संबंध में विधायकद्वय आलोक चतुर्वेदी एवं आरिफ मसूद ने गत दिवस विधानसभा में ध्यानाकर्षण की सूचना दी थी। इस सूचना में कहा गया कि छतरपुर शहर के हजारों मध्यमवर्गीय, निम्नवर्गीय लोगों ने सहारा इंडिया की विभिन्न योजनाओं में अपने जीवन भर की जमा पूंजी इस उद्देश्य से लगाई कि जीवन के विभिन्न अवसरों पर जब उन्हें रुपयों की जरुरत होगी तो वह इस जमापूंजी से अपनी एवं परिवार की जरुरतों को पूर्ण कर सकें। लेकिन बड़े दु:ख का विषय है कि इन जमाकर्ताओं को जब अपने जीवन में उन पैसों की सबसे ज्यादा जरुरत है तब उनका अपना रुपया नहीं मिल पा रहा है। छतरपुर जिले में सहारा समूह अपने जलमाकत्र्ताओं को परिपक्वता राशि प्रदान नहीं कर रहा है। जमाकत्र्ताओं की जमापूंजी यथाशीघ्र मिल सके, यह राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी है।

परन्तु इस सूचना के जवाब में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि सहारा इंडिया, कंपनी एक्ट के तहत संचालित किये जाने वाला समूह है। इस पर राज्य सरकार का नियंत्रण नहीं रहता है एवं यह राज्य सरकार का विषय नहीं है। इस प्रकार, राज्य सरकार ने इस मामले में कोई कार्यवाही करने से अपना पल्ला झाड़ लिया है।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :