🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

लाड़ली बहना योजना के बाद 'मामा' शिवराज का भांजियों के लिए एक और तोहफा

👤
prativad
👁 1105 व्यूज
📍 Bhopal
लाड़ली बहना योजना के बाद 'मामा' शिवराज का भांजियों के लिए एक और तोहफा
31 मार्च 2023। लाड़ली बहना योजना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह?21 साल की युवतियों को भी 1 हजार रुपये प्रति माह देने की तैयारी में हैं। ये राशि उन्हें शादी होने तक मिलती रहेगी. रामनवमी पर सीएम शिवराज ने युवतियों के साथ शिव शक्ति संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे योजना पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही इसको अमलीजामा पहना दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश में आगामी विधासनभा चुनाव को देखते हुए सत्तारूढ़ दल बीजेपी मातृ शक्ति को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार रणनीति बना रही है। लाड़ली बहना योजना की लांचिंग के बाद अब मुख्यमंत्री ने एक योजना लाने की तैयारी की है। अभी लाड़ली लक्ष्मी योजना जन्म लेने से 21 वर्ष तक के लिए है। 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। अब 21 वर्ष के बाद लाड़ली लक्ष्मी बेटी को उसके विवाह होने तक 1 हजार रुपए प्रति माह देने की तैयारी शिवराज सरकार कर रही है।

सीएम का शिव शक्ति संवाद : मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी बेटी के विवाह होने तक मेरी चिंता है। मुख्यमंत्री ने शिव शक्ति संवाद के दौरान अलग- अलग क्षेत्र की महिलाओं से महिला कल्याण योजनाओं पर चर्चा की। सीएम शिवराज ने नवरात्रि के अवसर पर जनजातीय संग्रहालय के प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्वसहायता समूह की दीदी और छात्राओं से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। लगभग एक घंटे तक सवाल और जवाबों का सिलसिला चलता रहा।

महिला वोट बैंक पर नजर : बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज ने हाल ही में लाड़ली बहना योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रति माह देने का ऐलान किया। इस योजना को खूब रिस्पांस मिल रहा है। इस योजना के लिये महिलाओं ने अब तक 6 लाख 96 हजार 522 फार्म भरे हैं। साथ ही इस साल सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 8 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। शिवराज सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से महिला वोट बैंक बीजेपी की तरफ एकतरफा हो जाएगा।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :