🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सतना के नरो हिल्स पर बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क

👤
prativad
👁 1387 व्यूज
📍 Bhopal
सतना के नरो हिल्स पर बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क
03 अप्रैल 2023। राज्य का वन विभाग सतना में स्थित नरो हिल्स पर बायोडायवर्सिटी पार्क बनायेगा। इसके लिये कैम्पा फण्ड से 1 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 31 अक्टूबर 2019 को राज्य जैव विविधता बोर्ड के माध्यम से सतना की नरो हिल्स को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया हुआ है। यह नरो हिल्स 200 हैक्टेयर में है तथा वनमंडल सतना के उप वनमंडल सतना के परिक्षेत्र सतना की बीट मौहार के कक्ष क्रमांक पी 789 एवं पी 790 में आता है। यह स्थल विलक्षण एवं विविध भूतत्व का है जो बड़ी संख्या में इको सिस्टम एवं वनस्पति व प्राणियों की प्रजातियों को सहारा देता है तथा यहां दुर्लभ ब्रायोफाइट्स एवं टेरिडोफाइट्स भी हैं और इनसे स्थानीय समुदाय अपने पारंपरिक ज्ञान से औषधियों को बनाने के लिये करता है।

अब इस नरो हिल्स के 30 हैक्टेयर क्षेत्र में कैम्पा फण्ड से स्वीकृत 1 करोड़ 45 लाख रुपये राशि से बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जायेगा जिसमें दुर्लभ वनौषधियों को सहेजा जायेगा।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :