🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

यू-ट्यूब के माध्यम से वन्यप्राणी पेंगोलिन के व्यापार करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

👤
prativad
👁 851 व्यूज
📍 Bhopal
यू-ट्यूब के माध्यम से वन्यप्राणी पेंगोलिन के व्यापार करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार
03 अप्रैल 2023। विश्व में सर्वाधिक तस्करी किये जाने वाले दुर्लभ वन्यप्राणी पेंगोलिन का अवैध शिकार कर उसकी स्कैल्स को ऑनलाइन प्लेटफार्म यू-ट्यूब के माध्यम से अवैध व्यापार एक संगठित गिरोह द्वारा किया जा रहा था। उक्त गिरोह को पकडऩे के लिए स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की शिवपुरी इकाई द्वारा विजयपुर बाजार तहसील जिला श्योपुर के पास से आरोपी मुकेश मोगिया (शिकारी) को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त आरोपी लगभग 3 वर्षों से वन अपराध प्रकरण दिनांक 27 जून 2020 में फरार था। इसके पूर्व इस प्रकरण में 2 अन्य आरोपी को वन्यप्राणी पेंगोलिन के स्केल्स (शल्क) वजन लगभग 2.7 किलो के साथ गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की अग्रिम विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि वन्यप्राणी एवं उनके अवयवों की तस्करी से संबंधित और भी वीडियो यू-ट्यूब पर इस गिरोह के द्वारा अपलोड किये गये थे। इस पर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुये उपरोक्त वीडियो को निरंतर पत्राचार कर यू-ट्यूब प्लेटफार्म से हटाया गया।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :