04 अप्रैल 2023। प्रदेश के मंदसौर में स्थित गांधीसागर अभयारण्य में चीतों को बसाने के लिये वन विभाग बीस करोड़ रुपये 1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले अगले वित्त वर्ष में खर्च करेगा। इसके लिये कैम्पा फण्ड से यह राशि स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश के पालपूर कूनो में बीस विदेशी चीते बसाये गये हैं तथा अभी और भी चीते विदेश से आने हैं। चीतों को गांधीसागर एवं नौरादेही अभयारण्य में भी बसाने कर योजना है जिसमें प्रथम चरण में गांधीसागर अभयारण्य का चयन किया गया है। इसमें कूनो से भी वहां कुछ चीते शिफ्ट किये जायेंगे।
आहार की भी व्यवस्था भी होगी :
अगले वित्त वर्ष में चीतों एवं बाघों के आहार के लिये भी कैम्पा फण्ड से राशि मंजूर हुई है। इनके आहर हेतु चीतलों का ट्रांसलोकेशन किया जायेगा जिसमें 7 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। चीतलों आदि शाकाहरी वन्यप्राणियों के आहार के लिये भी कैम्पा फण्ड से 17 करोड़ 41 लाख रुपये मंजूर हुये हैं जो अगले वित्त वर्ष में व्यय किये जायेंगे। इस राशि से 17 हजार 460 वन क्षेत्र में ग्रासलैंड विकसित किया जायेगा।
- डॉ. नवीन जोशी

गांधीसागर अभयारण्य में चीतों को बसाने बीस करोड़ खर्च किये जायेंगे
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 801
Related News
Latest News
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
- सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
- आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
- SpaceX बन सकती है पेंटागन की अगली बड़ी AI सर्विस प्रोवाइडर, अरबों डॉलर की डील पर बातचीत
Latest Posts















