केग की आपत्ति आने पर एसीएस पंचायत ने जारी की हिदायत
11 अप्रैल 2023। प्रदेश की जिला पंचायतों ने पिछले तीन सालों से अपने सालाना लेखे एवं प्रशासनिक रिपोर्ट संचालक पंचायत भोपाल को नहीं भेजी है। इस पर कैग ने आपत्ति आने पर अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इन्हें तत्काल भेजने की हिदायत जारी की है।
अपर मुख्य सचिव ने अपनी हिदायत में कहा है कि पंचायत एक्ट 1993 एवं नियम 1988 में पंचायत राज संस्थाओं के वार्षिक लेखे एवं प्रशासनिक रिपोर्ट तैयार किये जाने एवं संचालक पंचायत को भेजे जाने का प्रावधान है। परन्तु वर्ष 2019-20, वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के वार्षिक लेखे एवं प्रशासनिक रिपोर्ट जिला पंचायतों से अप्राप्त है। इस पर महालेखाकार ग्वालियर ने आपत्ति कर ये प्रतिवेदन मांगे हैं। इसलिये ये लेखे एवं प्रशासनिक रिपोर्ट तत्काल संचालक पंचायत को भेजे जायें और वर्ष 2022-23 के लेखे एवं प्रशासनिक रिपोर्ट अनिवार्य रुप से 30 जून 2023 तक भेजी जाये।
- डॉ. नवीन जोशी

प्रदेश की जिला पंचायतों ने तीन साल से नहीं भेजे अपने सालाना लेखे एवं प्रशासनिक रिपोर्ट
Place:
Bhopal 👤By: prativad Views: 793
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
- आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
- SpaceX बन सकती है पेंटागन की अगली बड़ी AI सर्विस प्रोवाइडर, अरबों डॉलर की डील पर बातचीत
- असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?
- सीएम डॉ. मोहन का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब
Latest Posts















