🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्यप्रदेश में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प होगा साकार-विष्णुदत्त शर्मा

👤
prativad
👁 963 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प होगा साकार-विष्णुदत्त शर्मा
12 अप्रैल 2023। आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 22 हजार चार सौ से अधिक शिक्षकों की नवीन नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग में 11885 और शेष 10576 शिक्षक जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत नियुक्त किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, वह करती है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय 100000 पदों पर युवाओं को रोजगार देने के संकल्प की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कही।

चलो-चलो की सरकार ने किया था युवाओं से छल

शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 15 महीने का वह दौर दुरावस्था का था, जब प्रदेश में चलो-चलो वाली सरकार थी। मिस्टर बंटाढार के इशारे पर चलने वाली कमल नाथ सरकार ने युवाओं के साथ गलत किया था। शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में पहले 70 प्रतिशत और फिर 4 फेस में उन्हें 100 प्रतिशत वेतन तक ले जाया जाता था। शिक्षकों को इस प्रकार से दिखाया जाता था कि हमको हम आपको यह दे रहे हैं। उस सरकार ने युवाओं के साथ छल किया था। उसको सुधारते हुए मुख्यमंत्री ने पहले साल 70 प्रतिशत सैलरी और दूसरे साल 100 प्रतिशत सेलरी दिए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग का बजट 2003 में दिग्विजय सिंह की सरकार के समय 1860 करोड़ था, आज भाजपा सरकार के समय में वह बढ़कर 31600 करोड़ हो गया है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :