🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बैतूल के सागौन से फर्नीचर बनाने 87 करोड़ का वुडन क्लस्टर बनेगा

👤
prativad
👁 895 व्यूज
📍 भोपाल
बैतूल के सागौन से फर्नीचर बनाने 87 करोड़ का वुडन क्लस्टर बनेगा
18 अप्रैल 2023। राज्य का वन विभाग बैतूल के सागौन से फर्नीचर आदि बनाने के लिये वहां 20 हैक्टेयर क्षेत्र में वुडन क्लस्टर बना रहा है जिसमें 71 निवेशकों द्वारा लगभग 87 करोड़ रूपये निवेश कर ईकाईयों की स्थापना की जायेगी। इन ईकाईयों से 1600 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो सकेगा। काष्ठ विज्ञान तकनीकी संस्थान बैंगलौर में 10 छात्रों को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। बस्तर काष्ठ कला के शिल्पकारों द्वारा 28 प्रशिक्षार्थियों को बैतूल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैतूल जिले के सागौन की जीआई टेगिंग हेतु आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। इसके अलावा, बैतूल जिले में उत्पादित सागौन काष्ठ का चयन कर वुडन क्लस्टर हेतु 20 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है एवं क्लस्टर विकास हेतु विकासक को आवंटित करने की सम्पूर्ण प्रशासकीय प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है।

वन विभाग से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार, पन्ना में आंवला तथा तामिया में शहद की जीआई टेगिंग हेतु आवेदन किया गया है। वन समितियों के पांच हजार माइक्रो प्लान तैयार करने के लक्ष्य के विरूद्ध 4555 माइक्रोप्लाकन तैयार किये जा चुके हैं। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत बैतूल जिले में सागौन, देवास, हरदा एवं रीवा में बांस तथा अलीराजपुर एवं उमरिया जिले में महुआ उत्पाद को विकसित किया जायेगा। महुआ उत्पादन के लिए चयनित अलीराजपुर तथा उमरिया जिलों में हितग्राहियों की चयन प्रक्रिया जारी है।
इसी प्रकार, प्रधानमंत्री वनधन योजना के तहत जनजाति बाहुल्य जिलों में 107 वनधन केन्द्रों के क्लस्टरों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 86 वन धन विकास केन्द्र स्थापित हो चुके हैं तथा 70 वनधन केन्द्र क्लस्टर क्रियाशील हो चुके हैं। इन केन्द्रों द्वारा 35 प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। इन क्लस्टरों द्वारा एक करोड़ रुपये का व्यापार किया जाकर 16 लाख रुपये का लाभ प्राप्त किया जा चुका है। जिला यूनियन नर्मदापुरम में स्थापित सहेली वनधन विकास केन्द्र में नेट के माध्यम से 17 क्विंटल महुआ संग्रहण किया और इसका निर्यात लंदन की कम्पनी को किया गया है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :