18 अप्रैल 2023। प्रदेश में चीते के रहवास स्थल पालपूर कूनो के पास पर्यटकों के लिये सुविधायें विकसित होंगी। इसके लिये पर्यटन विभाग की चयनित निजी एजेन्सी ने वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष प्रेजेन्टेशन दिया।
उल्लेखनीय है कि कूनो के पास पर्यटक सुविधाओं जिनमें रिसोर्ट भी शामिल हैं, के लिये भूमि चिन्हित की गई है। पर्यटन विभाग ने इसके लिये एक निजी एजेन्सी का चयन किया है जिसने जोनल प्लान तैयार किया है। चूंकि ये पर्यटक सुविधायें कूनो पार्क के बाहर समीप में स्थापित की जाना हैं, इसलिये प्रेजेन्टेशन में वन विभाग के अधिकारियों ने कोई आपत्ति नहीं ली है। इसके बाद यह प्रेजेन्टेशन सीएस एवं सीएम के समक्ष भी पेश किया जायेगा।
पर्यटन विभाग ने प्रदेश के अन्य नेशनल पार्कों के पास भी ऐसी ही पर्यटन सुविधायें स्थापित करने के लिये जोनल प्लान बनाया है। दरअसल, अभी नेशनल पार्कों के पास बेतरतीब होटल-रिसोर्ट खुल गये हैं तथा पर्यटन विभाग इनके पास नियोजित पर्यटक सुविधायें विकसित करना चाहता है।
- डॉ. नवीन जोशी

कूनो के पास पर्यटकों हेतु सुविधाओं विकसित होंगी
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1047
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
- आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान
- SpaceX बन सकती है पेंटागन की अगली बड़ी AI सर्विस प्रोवाइडर, अरबों डॉलर की डील पर बातचीत
- असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?
- सीएम डॉ. मोहन का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब
Latest Posts















