🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सैनिकों को शौर्य अलंकरण एवं युध्द सेवा मेडल में भूमि के बदले मिलने वाली राशि में वृध्दि की

👤
prativad
👁 1104 व्यूज
📍 भोपाल
सैनिकों को शौर्य अलंकरण एवं युध्द सेवा मेडल में भूमि के बदले मिलने वाली राशि में वृध्दि की
20 अप्रैल 2023। राज्य सरकार ने भारतीय सेना के सैनिकों को शौर्य अलंकरण एवं युध्द सेवा मेडल मिलने पर उन्हें भूमि के बदले दी जाने वाली राशि में वृध्दि कर दी है और मासिक अनुदान देेने का प्रावधान खत्म कर दिया है। ज्ञातव्य है कि बारह साल पहले 28 फरवरी 2011 को प्रावधान किया गया था कि शौर्य अलंकरण श्रृंखला के अंतर्गत भूमि के एवज में परमवीर चक्र हेतु 20 लाख रुपये एवं मासिक अनुदान 5 हजार रुपये, अशोक चक्र हेतु 20 लाख रुपये एवं मासिक अनुदान 4 हजार रुपये, महावीर चक्र हेतु 12 लाख रुपये एवं मासिक अनुदान 4 हजार रुपये, कीर्ति चक्र हेतु 12 लाख रुपये एवं मासिक अनुदान ढाई हजार रुपये, वीर चक्र हेतु 8 लाख रुपये एवं मासिक अनुदान ढाई हजार रुपये एवं शौर्य चक्र हेतु 8 लाख रुपये एवं मासिक अनुदान डेढ़ हजार रुपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार, युध्द सेवा मेडल श्रृंखला के अंतर्गत भूमि के एवज में सर्वोत्तम युध्द सेवा हेतु 1 लाख 45 हजार रुपये, उत्तम युध्द सेवा मेडल हेतु 1 लाख 40 हजार रुपये, सेना-नौ सेना-वायु सेना मेडल हेतु 50 हजार रुपये एवं मेंशन इन डिस्पेचेज हेतु 12 हजार रुपये का प्रावधान किया गया था तथा इसमें कोई मासिक अनुदान नहीं दिया जाता था।

परन्तु अब शौर्य अलंकरण श्रृंखला में भी मासिक अनुदान का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। अब शौर्य अलंकरण श्रृंखला के अंतर्गत भूमि के एवज में परमवीर चक्र हेतु 1 करोड़ रुपये, अशोक चक्र हेतु 1 करोड़ रुपये, महावीर चक्र हेतु 75 लाख रुपये, कीर्ति चक्र हेतु 75 लाख रुपये, वीर चक्र हेतु 50 लाख रुपये, एवं शौर्य चक्र हेतु 50 लाख रुपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार, युध्द सेवा मेडल श्रृंखला के अंतर्गत सर्वोत्तम युध्द सेवा मेडल, उत्तम युध्द सेवा मेडल तथा युध्द सेवा मेडल में राशि दिये जाने का प्रावधान खत्म कर दिया गया है और अब सिर्फ सेना-नौ सेना-वायु सेना मेडल एवं मेंशन इन डिस्पेचेज हेतु 25-25 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :