🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

राज्य सांख्यिकी आयोग को विभाग सहयोग नहीं कर रहे ....

👤
prativad
👁 1118 व्यूज
📍 भोपाल
राज्य सांख्यिकी आयोग को विभाग सहयोग नहीं कर रहे ....
रियल टाईम डाटा हेतु जिलेवार जानकारी नहीं दी जा रही है

25 अप्रैल 2023। प्रदेश का रियल टाईम डाटा तैयार करने में राज्य सांख्यिकी आयोग को सरकारी विभाग सहयोग नहीं कर रहे हैं तथा उसे बार-बार जानकारी देने के लिये इन विभागों को जिला वार डाटा देने के लिये स्मरण-पत्र लिखने पड़ रहे हैं।

दरअसल आयोग ने छह माह पहले 17 नवम्बर 2022 को विभिन्न विभागों में सांख्यिकी पध्दतियों तथा समंक प्रवाहसे संबंधित प्रदेश में विभागवार क्रियान्वित की जा रही योजनाओं तथा सांख्यिकी समंकों के सुदृढ़ीकरण तथा व्यापक आर्थिक सूचाकांक सृजित करने के संबंध में संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी और उसमें आवश्यक डाटा उपलब्ध कराने के लिये कहा था। परन्तु विभागों ने इसमें अपेक्षित रुचि नहीं ली और विशेषकर जिला वार जानकारी नहीं भेजी। इसी पर आयोग को अब पुन: स्मरण-पत्र लिखना पड़ा है कि जिलेवार जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है जिसके कारण जिला घरेलू उत्पाद के अनुमान तथा अन्य जिला स्तरीय सूचकांक तैयार नहीं हो पा रहे हैं। इसलिये यह जानकारी अनिवार्य रुप से भेजी जाये।

जल संसाधन विभाग ने आयोग का स्मरण-पत्र आने पर अपने सभी मुख्य अभियंताओं को पत्र जारी कर कहा है कि सिंचाई के लिये प्रत्येक जिले में कितना पानी वितरित हुआ, इसकी जानकारी भेजी जाये। इसी प्रकार, अन्य विभागों ने भी ऐसे ही पत्र अधीनस्थ अधिकारियों को भेजे हैं।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :