26 अप्रैल 2023। राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग ने शहरी क्षेत्रों में स्थित अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि पर आवासहीन, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिये आवास निर्माण हेतु सुराज कालोनी बनाने की नीति जारी कर दी। दरअसल इससे पहले विभाग ने 16 मार्च 2023 को सुराज कालोनी बनाने हेतु आदेश जारी किये थे परन्तु अब इसे नीति के रुप में जारी किया गया है।
नीति में कहा गया है मास्टर प्लान के बाहर की भूमि पर भी सुराज कालोनी बनाई जा सकेगी। 1 अप्रैल 2020 या उसके उपरान्त अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि इस नीति के तहत आयेंगी। नीति में कहा गया है कि सुराज कालोनी के अंतर्गत निर्मित आवासीय इकाई प्राप्त करने हेतु पात्रता निर्धारण एवं आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत निर्देश पृथक से जारी किये जायेंगे। सुराज कालोनी को आश्रय शुल्क के भुगतान, स्थानीय निकाय में बंधक रखने एवं बैँक गारंटी प्रस्तुत करने से छूट रहेगी।
- डॉ. नवीन जोशी

शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण मुक्त भूमियों पर सुराज कालोनी बनाने की नीति जारी
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 975
Related News
Latest News
- ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में ₹47.25 करोड़; ‘केरल स्टोरी 2’ पीछे
- एआई से कारीगरों को नई ताकत: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से ज्यादा लाभार्थियों को प्रशिक्षण
- भव्य-दिव्य होगा 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,' सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य
- लद्दाख में बनेगा हाई-टेक नाइट टेलीस्कोप, अंतरिक्ष निगरानी में भारत को बड़ी बढ़त
- महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज: BJP का कांग्रेस पर हमला, भोपाल में 20 अप्रैल को ‘आक्रोश रैली’
Latest Posts














