🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब स्मारक भी तीर्थ दर्शन योजना में शामिल हुये

👤
prativad
👁 863 व्यूज
📍 भोपाल
अब स्मारक भी तीर्थ दर्शन योजना में शामिल हुये
27 अप्रैल 2023। राज्य सरकार ने संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडकर के लंदन सहित पांच स्मारकों को तीर्थ दर्शन योजना में शामिल कर लिया है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बाबा साहेब डा. अम्बेडकर की शिक्षा भूमि लंदन में स्थित किंग हेनरीज रोड पर स्थित स्मारक को भी श्रीलंका के सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका तथा अंकोरवाट मंदिर कम्बोडिया की यात्रा की तरह शामिल किया गया है तथा मप्र के मूल निवासी द्वारा लंदन के स्मारक की यात्रा करने के बाद पर्यटन निगम के एमडी को वास्तविक व्यय का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा जिस पर उसे 60 दिनों के अंदर यात्रा व्यय का पचास प्रतिशत या अधिकतम 30 हजार रुपये देय होगा।

इसके अलावा बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्मस्थली महू, दीक्षा भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि नई दिल्ली तथा चैत्यभूमि इंदुमिल कम्पाउण्ड मुम्बई को भी तीर्थ दर्शन योजना में शामिल कर लिया गया है।

रविदास मंदिर वाराणसी भी शामिल :
राज्य सरकार ने उप्र के वाराणसी में स्थित संत रविदास मंदिर को भी तीर्थ दर्शन योजना में शामिल कर लिया है तथा अब बुजुर्ग इस स्थल की भी यात्रा सरकारी खर्चे पर नि:शुल्क कर सकेंगे।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :