🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब एलीवेटेड कॉरिडॉर, फ्लायओवर एवं आरओबी के नीचे बनाये जायेंगे बेडमिंटन एवं बास्केटबॉल कोर्ट

👤
prativad
👁 697 व्यूज
📍 भोपाल
अब एलीवेटेड कॉरिडॉर, फ्लायओवर एवं आरओबी के नीचे बनाये जायेंगे बेडमिंटन एवं बास्केटबॉल कोर्ट
28 अप्रैल 2023। प्रदेश में अब एलीवेटेड कॉरिडॉर, फ्लायओवर एवं आरओबी के नीचे बेडमिंटन एवं बास्केटबॉल कोर्ट बनाये जायेंगे तथा इसके अलावा अन्य विकल्प भी तलाशे जायेंगे। इसके लिये लोनिवि के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने अपने प्रमुख अभियंता एवं सभी मुख्य अभियंताओं को नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

जारी ताजा निर्देशों में कहा गया है कि डीपीआर बनाते वक्त ही यदि एलीवेटेड कॉरिडॉर, फ्लायओवर एवं आरओबी के नीचे पृथक से कोई योजना नहीं बनाने से कालांतर में संरचना के नीचे अतिक्रमण, कचरा फेकने, अव्यवस्थित पार्किंग आदि की समस्या उत्पन्न होती है। इसका सीधा प्रभाव न सिर्फ उस शहर/क्षेत्र की सुंदरता पर बल्कि संरचना की सुरक्षा पर भी पड़ता है। इसलिये संरचना के नीचे प्राप्त होने वाले स्थान अधिकतम एवं बहुउपयोगी हों, इसके विविध उपयोगों से सर्विस रोड एवं परिवहन में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो एवं सडक़ सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार का समझौता न हो। एलीवेटेड कॉरिडॉर, फ्लायओवर एवं आरओबी के क्रासिंग स्पान के एडजानिंग स्पान, जहां ऊंचाई अधिक होती है, के नीचे बास्केटबॉल एवं बेडमिंटन कोर्ट बनाये जा सकते हैं या अन्य बेहतर भी विकल्प का भी उपयोग किया जा सकता है। साथ ही एलीवेटेड कॉरिडॉर, फ्लायओवर एवं आरओबी के नीचे प्राप्त होने वाले स्थानों के सुंदरीकरण एवं अनुरक्षण हेतु पृथक कार्ययोजना निर्मित की जाये एवं संरचना के नीचे एवं ऊपर विज्ञापन अधिकार देकर आवर्ति व्यय की प्रतिपूर्ति भी की जाये।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :