🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सीएम शिवराज बोले- मन की बात एक सामाजिक आंदोलन और जनक्रांति बन गई है

👤
prativad
👁 2026 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम शिवराज बोले- मन की बात एक सामाजिक आंदोलन और जनक्रांति बन गई है
30 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात देश के जन-जन की बात है। यह एक सामाजिक आंदोलन और जनक्रांति बन गई है। प्रधानमंत्री की "मन की बात" से बेहतर कार्य करने वाले अलग-अलग लोगों को समाज के सामने लाने का मौका मिला है। मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीपुल्स मॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहं पर 10 हजार महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मन की बात देश के जन-जन की बात है। मन की बात एक सामाजिक आंदोलन बन गई है, जनक्रांति बन गई है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मन की बात से अच्छे काम कर रहे लोगों को सामने लाने का मौका मिलता है। बुराइयां आसानी से सामने आती है, लेकिन मौन साधक की तरह समाज की सेवा कर रहे लाखों लोग मन की बात के माध्यम से सामने आते हैं। वो केवल महिमामंडित नहीं होते, बल्कि कई लोगों की प्रेरणा बन जाते हैं।



सीएम ने कहा कि मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए। प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता आंदोलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए अच्छे कार्य, जल संरक्षण, समाज सुधार के काम उन्होंने आंदोलन का रूप धारण किया। मन की बात के माध्यम से लोग अपनी भावनाओं का प्रकटीकरण अपने प्रधानमंत्री जी के सामने करते हैं। सीएम नेक हा कि सचमुच में मन की बात ने एक सामाजिक क्रांति की है और कई सामाजिक बदलाव हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर सीएम शिवराज ने आलेख भी लिखा। मन की बात कार्यक्रम एक जन अभियान है। जन-गण का जनमन से संवाद है। मन की बात कार्यक्रम की उपलब्धि को लेकर सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री जी को बधाई और शुभकामनाएं दी।उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश बदल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर है।

शिवराज ने कहा जब भी देश पर कोई संकट आया तब प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम से देशवासियों का मार्गदर्शन किया। मन की बात कार्यक्रम न सिर्फ प्रधानमंत्री के मन की अभिव्यक्ति है बल्कि लोगों की अपेक्षाओं की भी अभिव्यक्ति बन गया है। शिवराज ने लिखा - अगर हर कोई एक कदम चले, यदि आप एक कदम चलते हैं तो देश 131 करोड़ कदम चलता है। इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री द्वारा रेडियो पर शुरू की गई जनसंवाद कि श्रंखला देश दुनिया तक पहुंच गई।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :