5 मई 2023। राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस संवर्ग में चयन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होने के बाद अब राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में चयन के लिए बैठक होगी। संघ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को इसके लिए 19 मई की तिथि निर्धारित कर दी है। इसमें वर्ष 2002 से 2006 बैच के 33 अधिकारियों का चयन किया जाएगा।
प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में चयन के लिए वर्ष 2021 के 19 और और 2022 के 14 पद उपलब्ध हैं। सामान्य प्रशासन विभाग इस प्रयास में लगा था कि दोनों वर्षों की डीपीसी एक साथ हो जाए। इसके लिए संशोधित प्रस्ताव भेजा गया था।
आयोग ने पहले 27 मार्च को बैठक के लिए तिथि निर्धारित कर दी थी, लेकिन यह नहीं हो पाई। विभाग ने प्रयास किया कि राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी के साथ बैठक हो जाए, पर आयोग के सदस्यों की व्यस्तता के कारण संभव नहीं हो सका। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक पद के लिए तीन नाम प्रस्तावित किए गए हैं।
जिन अधिकारियों के विरुद्ध जांच चल रही है, उन्हें छोड़कर वरिष्ठता और सेवा अभिलेख के आधार पर चयन हो जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी, केंद्र सरकार के दो अधिकारी भाग लेंगे।

33 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आईएएस संवर्ग प्राप्त करेंगे
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 964
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















