🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

किराये के विमान एवं हेलीकाप्टर लेने हेतु 12 निजी एविएशन कंपनियोंका हुआ एम्पेनलमेंट

👤
prativad
👁 877 व्यूज
📍 भोपाल
किराये के विमान एवं हेलीकाप्टर लेने हेतु 12 निजी एविएशन कंपनियोंका हुआ एम्पेनलमेंट
7 मई 2023। राज्य के विमान विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में किराये के विमान एवं हेलीकाप्टर लेने के लिये 12 निजी एविएशन कंपनियों का एम्पेनलमेंट किया है। इन कंपनियों से 2 से 5 लाख रुपये प्रति घण्टा के हिसाब से किराये के वायुयान लिये जायेंगे। पिछले वित्त वर्ष में 8 निजी कंपनियों का एम्पेनलमेंट किया गया था तथा इस बार 12 कंपनियां दर्ज की गई हैं जिन्होंने पिछली बार के किराये से 15 प्रतिशत ज्यादा दरें दी हैं।
ये निजी कंपनियां जेट एवं प्रोपुलर वाले विमानों के साथ-साथ हेलीकाप्टर भी प्रदाय करेंगी। किराये की राशि देने के लिये विमानन विभाग ने 40 करोड़ रुपयों का बजट रखा है। चूंकि किराया उस स्थान से दिया जाता है जहां से वायुयान आया है और वापस लौटा है, इसलिये राज्य सरकार एक माह का अनुबंध कर भोपाल एयरपोर्ट पर ही निजी वायुयान रखती है तथा ऐसे वायुयान का प्रति दिन दो घण्टे का किराया देना अनिवार्य होता है, भले ही उसका उपयोग न किया जाये। चूंकी यह साल चुनावी साल है, इसलिये गवर्नर, सीएम व मिनिस्टर्स को वायुयान की ज्यादा जरुरत पड़ेगी। वैसे विमानन विभाग एम्पेनलमेंट वाली निजी कंपनियों से उनके वायुयान उनकी दरों के हिसाब से लेती है यानि जिस कंपनी की दर कम होती है, पहले उससे वायुयान लिया जाता है तथा उपलब्ध न होने पर अन्य कंपनी से जिसकी दर अपेक्षाकृत कम होती है, उससे वायुयान लेती है।

इन निजी कंपनियों का हुआ एम्पेनलमेंट :
विलो सिटी चार्टर प्रालि मुम्बई, एयरो क्राफ्ट सेल्स एण्ड चार्टर नई दिल्ली, सारथी एयरवेज नई दिल्ली, सांई एविएशन नासिक, सिम्सैंप एयरवेज मुम्बई, ट्रियमफेंट एविएशन नासिक, रेड बर्ड नई दिल्ली, ओएसएच एयर मेनेजमेंट नई दिल्ली, सिध्दि विनायक एविएशन नई दिल्ली, जेट सर्व एविएशन गुडग़ांव, चिपसन एविएशन नई दिल्ली तथा यूनिवर्सल एविएशन नई दिल्ली।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :