9 मई 2023। राज्य का वन विभाग चम्बल नदी के जलीय जीवों के संरक्षण पर 11 करोड़ रुपये व्यय करेगा। यह राशि पांच सालों में खर्च की जायेगी। इस साल पौने चार करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। इसकी मंजूरी का प्रस्ताव केबिनेट में लाया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि गत 31 जनवरी 2023 को वन विभाग ने चम्बल अभयारण्य क्षेत्र का 207.049 हैक्टेयर क्षेत्र स्थानीय रहवासियों की रेत की जरुरतों हेतु डिनोटिफाई किया है। डिनोटिफाई करने में शर्त रखी गई है कि रेत उत्खनन और चम्बल नदी में जलीय जीवों पर उसके प्रभाव के बारे में नियमित निगरानी एवं सूचना प्रणाली होगी। इसी कारण से उक्त राशि का प्रावधान किया जा रहा है। चम्बल नदी में डाल्फिन भी हैं जिसके कारण उसके संरक्षण की महती आवश्यकता है।
वन भवन हेतु 22 करोड़ भी मंजूर होंगे :
राजधानी भोपाल में बन रहे वन भवन हेतु 22 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त जरुरत है। इसके लिये प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और इसे केबिनेट में प्रस्तुत किया जायेगा।
- डॉ. नवीन जोशी

चम्बल नदी के जलीय जीवों के संरक्षण हेतु वन विभाग 11 करोड़ रुपये खर्च करेगा
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 893
Related News
Latest News
- आंधी-अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक बाधा, ठीक करने युद्ध स्तर पर काम कर रही बिजली विभाग की टीमें
- मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम
- भारतीय उद्यमी गगन गुप्ता के अफ्रीकी ईवी प्लेटफॉर्म स्पाइरो ने जुटाए 215 मिलियन डॉलर; पुणे टेक सेंटर करेगा इस विस्तार की अगुवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब ईवी कार से करेंगे सफर
- भारत-अमेरिका डील पर निर्णायक दौर, कृषि और डेटा सुरक्षा बने अहम मुद्दे
Latest Posts















