🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कटनी में अब नहीं बन सकेगी हवाई पट्टी...

👤
prativad
👁 1078 व्यूज
📍 भोपाल
कटनी में अब नहीं बन सकेगी हवाई पट्टी...
9 मई 2023। प्रदेश के कटनी नगर के मझगवां में अब हवाई पट्टी नहीं बन सकेगी। इसका कारण यह है कि मझगवां में हवाई पट्टी के लिये जो भूमि चिन्हित की गई थी उसके आसपास माईनिंग के पट्टे हैं जहां निरन्तर खनन चलता रहता है। इससे हवाई पट्टी बनाने के मानकों का उल्लंघन होता है। कटनी जिला कलेक्टर से इसकी रिपोर्ट आने पर भोपाल स्थित विमानन विभाग ने कटनी में हवाई पट्टी बनाना संभव नहीं है, का निर्णय ले लिया है।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले घोषणा की थी कि कटनी में हवाई पट्टी बनाई जायेगी। लेकिन अब इसके पालन में विमानन विभाग ने लिख दिया है कि खनन पट्टे होने के कारण यह हवाई पट्टी बनाना संभव नहीं है। दरअसल कटनी देश का महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है। जंक्शन में होने के साथ ही देश के प्रमुख शहरों से रेल

कनेक्टिविटी है। कटनी से मप्र के दो टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ एवं पन्ना तक पहुंचने के लिए सुलभ मार्ग है। इसके अलावा, वर्तमान में कटनी में किसी को इमरजेंसी में बेहतर इलाज की जरुरत पड़ जाए तो एयर एंबुलेंस से बड़े शहरों तक जल्दी पहुंचाना संभव नहीं है। कटनी में हवाई पट्टी निर्माण के बाद नागपुर, मुंबई, दिल्ली व दूसरे शहरों तक

पहुंचने में समय की बचत होती। इसी कारण से यहां हवाई पट्टी बनाने की मांग उठी थी परन्तु अब यहां हवाई पट्टी बनाने से विमानन विभाग ने अपने हाथ खींच लिये हैं। विमानन विभाग का तर्क है कि कटनी के पास जबलपुर है जोकि करीब 94 किमी दूर है और जबलपुर में हवाई सुविधायें उपलब्ध हैं।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
Hindi Samachar, prativad.com

Tags :