11 मई 2023। मध्य प्रदेश सरकार गेहूं के समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की खरीद करेगी। पंजीकृत किसानों से उपार्जन किया जाएगा। पंजीयन 19 मई तक कराया जा सकता है। उपार्जन कार्य जून के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होगा। इसमें ग्रीष्मकालीन मूंग सात हजार 755 और उड़द छह हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ली जाएगी।
प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का क्षेत्र लगातार बढ़ता जा रहा है। 32 जिलों में मूंग की खेती हुई है। किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी।
केंद्र सरकार ने दो लाख 75 हजार टन मूंग खरीदने की अनुमति दी थी, लेकिन प्रदेश में उत्पादन को देखते हुए सरकार ने साढ़े तीन लाख टन से ज्यादा मूंग का उपार्जन किया था।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पात्रता अनुसार पंजीकृत किसानों से इस बार भी मूंग और उड़द खरीदी जाएगी। 20 मई को गेहूं के उपार्जन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द खरीदी जाएगी।

शिवराज सरकार गेहूं के बाद समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की खरीद करेगी
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 806
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















