🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब जिला मार्गों का रिकार्ड ऑनलाईन देखा जा सकेगा

👤
prativad
👁 1162 व्यूज
📍 भोपाल
अब जिला मार्गों का रिकार्ड ऑनलाईन देखा जा सकेगा
आम लोग भी गढ्ढों एवं टूट-फूट के बारे में जानकारी दे सकेंगे
12 मई 2023। प्रदेश में मुख्य जिला मार्गों का रिकार्ड ऑनलाईन देखा जा सकेगा तथा इन मार्गों से गुजरने वाले आम लोग भी रास्ते में गढ्ढे होने या कोई टूट-फूट पाये जाने पर मय फोटो एवं वीडियो के जानकारी पोर्टल पर दे सकेंगे।इस कार्य के लिये राज्य का लोक निर्माण विभाग आरएएमएस प्रणाली बना रहा है जिसे रोड असेट्स मेनेजमेंट सिस्टम नाम दिया गया है। यह एक ऑनलाईन पोर्टल होगा। इसमें प्रदेश के सभी मुख्य जिला मार्गों का डेटा रहेगा कि रोड कितनी किमी लम्बी-चौड़ी है, रास्ते में कितनी पुल-पुलियां हैं, रोड के आसपास कितनी भूमि रिक्त है, उस पर अतिक्रमण तो नहीं है आदि। इस पोर्टल पर आम लोग भी जाकर सभी विवरण देख सकेंगे तथा इन मार्गों से यात्रा के दौरान रास्ते में पाई जाने वाली कमियों की जानकारी इस पोर्टल पर डाल सकेंगे।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि लोनिवि आरएएमएस प्रणाली बना रहा है जिसके लिये डायरेक्टर एनडीबी बीपी बौरासी को नोडल अधिकारी बनाया गया है जो मप्र सडक़ विकास निगम से सम्पर्क कर इस पोर्टल को बनवायेंगे एवं इसका क्रियान्वयन करायेंगे। अगले तीन माह में यह सिस्टम न जायेगा। आम लोग भी इसमें मुख्य जिला मार्गों की कमियां डाल सकेंगे।

- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
Hindi Samachar, prativad.com

Tags :