🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब पन्ना टाईगर रिजर्व में हीरे की खोज होगी

👤
prativad
👁 1122 व्यूज
📍 भोपाल
अब पन्ना टाईगर रिजर्व में हीरे की खोज होगी
12 मई 2023। प्रदेश के पन्ना टाईगर रिजर्व में अब हीरे की खोज होगी। यह खोज भारत सरकार का सार्वजनिक उपक्रम नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन हैदराबाद करेगा। मप्र सरकार ने उसे इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। अब इस मंजूरी का प्रस्ताव राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड में जायेगा जहां से स्वीकृति मिलने पर उक्त कंपनी हीरे की खोज प्रारंभ कर सकेगी।

हीरे की खोज पन्ना टाईगर रिजर्व के किशनगढ़ बफर जोन के अंतर्गत हथनीतोड़ पहाड़ ब्लाक में होगी। कंपनी यहां की 0.70 हैक्टेयर वन भूमि में 4 इंच व्यास के कुल सात नग बोर होल करेगी। वन विभाग ने उक्त क्षेत्र के संबंध में दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उक्त वन क्षेत्र 0.4 घनत्व का मिश्रित वन है और उक्त बोर होल किये जाने से कोई वृक्ष प्रभावित नहीं होगा बल्कि सिर्फ झाडिय़ां प्रभावित होंगी। उक्त क्षेत्र में नीलगाय, जंगली सूअसर, खरगोश एवं बाघ तथा तेंदुआ आदि वन्यप्राणी पाये जाते हैं परन्तु बोर होल से इन पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि इस वन क्षेत्र में बाघिन पी-222 का विचरण रहता है परन्तु कंपनी पर्याप्त उपाय कर बोर होल कर सकती है।

वन विभाग से मिली अनुमति अनुसार, अब उक्त कंपनी को बोर होल करने हेतु नियमानुसार नेट प्रेजेंट वेल्यु एवं अन्य शुल्क अदा करने होंगे। वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सिविल स्ट्रक्चर निर्मित नहीं किया जायेगा। बोर होले के दौरान मशीनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को अधिक से अधिक न्यून रखा जायेगा।बोर होल परियोजना की लागत का 2 प्रतिशत मप्र टाईगर फाउंडेशन सोसायटी के पास जमा किया जायेगा।

- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
Hindi Samachar, prativad.com


Tags :