15 मई 2023। मध्य प्रदेश के चार शहरों में गुजरात के समान सांस्कृतिक वन बनाए जाएंगे। इसके लिए उज्जैन, भोपाल, सतना और छतरपुर जिले का चयन किया गया है। उज्जैन जिले में महाकाल वन स्थल बनाया जाएगा। भोपाल के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में सांस्कृतिक वन, सतना जिले के चित्रकूट में श्रीराम वन स्थल और छतरपुर जिले के खजुराहो में विरासत वन बनाया जाएगा। इन सांस्कृतिक वनों में मुख्य रुप से आध्यात्मिक उपवन, स्प्रीचुअल गार्डन और कम्युनिटी जोन बनाए जाएंगे। नवग्रह वन, नक्षत्र वन, राशि वन एवं पंचवटी वन भी निर्मित किए जाएगे। पार्किंग जोन एवं पर्यटकों के लिए फूड कोर्ट भी होंगे।
प्रधानमंत्री ने मप्र में सांस्कृतिक वन बनाने की कही थी बात
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में बनाए गए सांस्कृतिक वनों की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी इस तरह के वन बनाने की बात कही थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसमें रुचि दिखाते हुए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को निर्देश दिए थे। बैंस के निर्देश पर वन विभाग ने गुजरात के सांस्कृतिक वनों का अध्ययन किया था और शासन को एक रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर अब इसी तरह के वन मध्य प्रदेश में भी बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में चार नगरों का चयन किया गया है। बता दें कि गुजरात में इस तरह के सांस्कृतिक वन काफी संख्या में बन गए हैं। वहां हर साल एक जिले का चयन ऐसे स्थल बनाने के लिए किया जाता है।
छतरपुर के लवकुश नगर में बनेगा हेरिटेज फॉरेस्ट
राज्य के छतरपुर जिले के खजुराहो मंदिर से 4 किलोमीटर दूर लवकुश नगर जिले में 17 एकड़ भूमि पर हेरिटेज वन स्थल बनाया जाएगा।
इसकी डीपीआर तैयार है और कार्य भी प्रारंभ हो गया है। विरासत वन स्थल पर करीब सात करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। शेष तीन जिले सतना के चित्रकूट में श्रीराम वन स्थल, उज्जैन में महाकाल वन स्थल एवं भोपाल के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में बनाए जाने वाले सांस्कृतिक वन पांच-पांच हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित होंगे। इनकी डीपीआर भी बन गई है। प्रत्येक सांस्कृति वन स्थल पर सात-सात करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

गुजरात के समान मध्य प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, सतना और छतपुर में सांस्कृतिक वन बनाए जाएंगे
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 974
Related News
Latest News
- ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में ₹47.25 करोड़; ‘केरल स्टोरी 2’ पीछे
- एआई से कारीगरों को नई ताकत: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से ज्यादा लाभार्थियों को प्रशिक्षण
- भव्य-दिव्य होगा 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,' सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य
- लद्दाख में बनेगा हाई-टेक नाइट टेलीस्कोप, अंतरिक्ष निगरानी में भारत को बड़ी बढ़त
- महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज: BJP का कांग्रेस पर हमला, भोपाल में 20 अप्रैल को ‘आक्रोश रैली’
Latest Posts














