🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बिना पुलिस सत्यापन के दिया मकान तो होगा एक्शन

👤
prativad
👁 1199 व्यूज
📍 भोपाल
बिना पुलिस सत्यापन के दिया मकान तो होगा एक्शन
18 मई 2023। मध्य प्रदेश में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन न केवल अलर्ट हुआ है बल्कि उन मकान मालिकों को लेकर सख्त हुआ जो बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मकान किराए पर देते हैं।

राजधानी भोपाल और छिंदवाड़ा से आतंकी संगठन के संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद से ही मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है। मध्य प्रदेश में बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए डीजीपी ने आईजी और एसपी को आदेश दिए है। डीजीपी सुधीर सक्सेना के आदेश के मुताबिक अब हर महीने एसपी जिले के अधिकारियों के साथ क्राइम रेट पर समीक्षा करेंगे।

डीजीपी सुधीर सक्सेना ने मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में किरायदारों का वेरिफिकेशन कराएं। अब ऐसे मकान मालिकों की खैर नहीं होगी जो अपने यहां रहने वाले किरायदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं। इसके अलावा डीजीपी सुधीर सक्सेना ने पासपोर्ट के मामलों की पड़ताल करने के लिए भी निर्देश दिया है। बता दें यह फैसला हिज्ब उत-तहरीर से जुड़े हुए संदिग्ध आतंकवादियों के पासपोर्ट बनने के बाद लिया गया है।

संदिग्धों की धरपकड़ से पुलिस अलर्ट
एटीएस की टीम ने राजधानी भोपाल और छिंदवाड़ा में छापा मारकर 11 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा था। पकड़े गए संदिग्ध आतंकी हिज्ब उत-तहरीर संगठन से जुड़े थे। एटीएस ने इसके पास से संदिग्ध दस्तावेज और देश विरोधी साम्रगी जब्त की थी। इसके अलावा हैदराबाद से भी पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी संदिग्ध आतंकियों को एटीएस ने भोपाल कोर्ट में पेश किया था। एटीएस ने इन सभी की रिमांड मांगी। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए 19 मई तक सभी आरोपियों को एटीएस को पूछताछ के लिए सौंपा है।

इस्लाम अपनाने के बाद की हिंदू लड़कियों से शादी
एटीएस की पूछताछ में आतंकियों ने जो खुलासे किए हैं वह बड़े ही चौंकाने वाले हैं। हिज्ब उत-तहरीर के गिरफ्तार 16 में से 8 सदस्य हिंदू से मुस्लिम बने थे। राजधानी भोपाल से 10 में से 5 युवकों ने इस्लाम कबूला था। भोपाल से गिरफ्तार एचयूटी के सदस्यों में से तीन मुस्लिम युवकों ने हिंदू लड़कियों से शादी कर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया था।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :