22 मई 2023। राज्य खनिज निगम को छतरपुर, सागर एवं झाबुआ जिले में रॉक फास्फेट खनिज की खोज करने की अनुमति मिल गई है। इसके लिये खनिज विभाग ने उसे पूर्वेक्षण कार्य हेतु क्षेत्र अधिसूचित कर दिया है।
खनिज निगम छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के ग्राम मडदेवरा में वन कक्ष/खसरा नबर 292 में 71 हैक्टेयर क्षेत्र में, सागर जिले की तहसील बण्डा के ग्राम हीरापुर/तिगोड़ा के वन कक्ष/खसरा नंबर 514, 515 एवं 520 के 31 हैक्टेयर क्षेत्र में तथा झाबुआ जिले की मेघनगर तहसील के ग्राम अमलियामाल के वन कक्ष/खसरा नंबर 19 में 40 हैक्टेयर क्षेत्र में, ग्राम खटम्बा के वन कक्ष/खसरा नंबर 23 एवं 25 में 53 हैक्टेयर क्षेत्र में, ग्राम ग्वाली के वन कक्ष/खसरा नंबर 365, 366, 367, 368, 370/1, 370/2, 370/3, 373 व 375 में 14.12 हैक्टैयर क्षेत्र में रॉक फास्फेट खनिज की खोज करेगा। यह खोज पांच वर्ष तक अनुमत होगी। भूमि स्वामी एवं वन विभाग से खनिज निगम आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करेगा। खोज प्रारंभ करने की सूचना संबंधित जिले के कलेक्टर को दी जायेगी।

छतरपुर, सागर व झाबुआ जिले में खनिज निगम रॉक फास्फेट खनिज की खोज करेगा
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 880
Related News
Latest News
- SpaceX बन सकती है पेंटागन की अगली बड़ी AI सर्विस प्रोवाइडर, अरबों डॉलर की डील पर बातचीत
- असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?
- सीएम डॉ. मोहन का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब
- भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को नई उड़ान, 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स के साथ ग्लोबल स्पेस हब बनने की ओर देश
- 'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लांचिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत
Latest Posts















