🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अगले माह 12571 पंचों, 68 सरपंचों एवं 11 नगरीय निकायों में पार्षदों के उपचुनाव होंगे

👤
prativad
👁 969 व्यूज
📍 भोपाल
अगले माह 12571 पंचों, 68 सरपंचों एवं 11 नगरीय निकायों में पार्षदों के उपचुनाव होंगे
30 मई 2023। अगले माह 12571 पंचों, 68 सरपंचों, 5 जनपद सदस्यों एवं 2 जिला पंचायत सदस्यों एवं 11 नगरीय निकायों में पार्षदों के उपचुनाव होंगे। इसके लिये राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। संबंधित ग्राम पंचायत/ निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड के क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

नगरीय निकायों के अंतर्गत नगर परिषद सतवास जिला देवास में वार्ड क्रमांक 5, नगर परिषद जौरा जिला मुरैना के वार्ड क्रमांक 18, नगर परिषद बिलहरा जिला सागर के वार्ड क्रमांक एक, नगर परिषद बांदरी जिला सागर के वार्ड क्रमांक 10, नगर निगम सतना के वार्ड क्रमांक 43, नगर परिषद बुढार जिला शहडोल के वार्ड क्रमांक 13, नगर निगम छिन्दवाड़ा के वार्ड क्रमांक 42, नगर पालिका डोंगरपरासिया जिला छिन्दवाड़ा के वार्ड क्रमांक 6, नगर परिषद रतनगढ़ जिला नीमच के वार्ड क्रमांक 13, नगर परिषद शाहपुर जिला बुरहानपुर के वार्ड क्रमांक 10 एवं नगर पालिका मंदसौर के वार्ड क्रमांक 27 में पार्षद पद पर 13 जून 2023 को उपचुनाव होंगे और 16 जून को मतगणना होगी व परिणाम घोषित होंगे।

इसी प्रकार, प्रदेश के सभी 52 जिलों में पंचों के 12 हजार 571, सरपंचों के 68, जनपद पंचायत सदस्यों के 5 एवं जिला पंचायत सदस्यों के 2 पदों पर उपचुनाव होंगे। इनमें छतरपुर जिले में 107 पंचों एवं एक सरपंच, सतना जिले में 21 पंचों एवं 2 सरपंचों, सिंगरौली जिले में 2 पंचों, जबलपुर जिले में 255 पंचों एवं एक सरपंच तथा छिन्दवाड़ा जिले में 42 पंचों एवं 2 सरपंचों के उपचुनाव होने हैं। ये उपचुनाव 13 जून 2023 को होंगे एवं इसी दिन पंचों के पद पर हुये मतदान की गणना होगी और 19 जून को परिणाम घोषित होंगे जबकि सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के पद पर मतदान की गणना 17 जून को होगी और सरपंच व जनपद सदस्य के चुनाव परिणामों की घोषणा 17 जून को होगी एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम 19 जून को घोषित होंगे।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :