🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

स्टेट हेलीकाप्टर खरीदने 25 प्रतिशत राशि के साथ हुआ एग्रीमेंट

👤
prativad
👁 1152 व्यूज
📍 भोपाल
स्टेट हेलीकाप्टर खरीदने 25 प्रतिशत राशि के साथ हुआ एग्रीमेंट
31 मई 2023। राज्य के सरकार के बीस साल से भी ज्यादा पुराने बेल-430 हेलीकाप्टर को खरीदने सफल बोलदार कंपनी ने 25 प्रतिशत राशि जमा कर एग्रीमेंट कर लिया है। इस हेलीकाप्टर के विक्रय के लिये बैंगलुरु की डेकन एयरवेज कंपनी ने 2 करोड़ 36 लाख रुपये की बोली लगाई थी जो मंजूर हो गई थी। कंपनी ने 25 प्रतिशत राशि यानि करीब 59 लाख रुपये जमा करा दिये हैं। अब शेष राशि वह अगले कुछ दिनों में जमा कर हेलीकाप्टर एवं उसके पाट्र्स की सुपुर्दगी ले लेगी।

उल्लेखनीय है कि उक्त राजकीय हेलीकाप्टर को वर्ष 2016 से बेचने के प्रयास हो रहे थे। यह लम्बे समय से ग्राउण्ड पड़ा हुआ है यानि हवाई सेवा के लिये उपयुक्त नहीं है तथा भोपाल के स्टेट हैंगर में पड़ा हुआ है। यह वही हेलीकाप्टर है जिसमें वर्ष 2003 को यात्रा करते समय प्रख्यात गायिका अनुराधा पोड़वाल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थीं। उक्त हेलीकाप्टर को यथास्थिति में बेचने के लिये आठ बार टेण्डर जारी हुये हैं। पहले इसकी आफसेट प्राईज 10 करोड़ रुपये रखी गई थी। कीमत ज्यादा रखने के कारण छह बार में भी कोई खरीददार सामने नहीं आया। सातवीं बार निकाले गये टेण्डर में इस हेलीकाप्टर की आफसेट प्राईज 2 करोड़ 24 लाख रुपये रखी गई थी। भोपाल के एफए इन्टरप्राईजेज ने 2 करोड़ 37 लाख रुपये की दर दी थी जो सरकार ने मंजूर कर ली थी, परन्तु वह इसे खरीदने के लिये आगे नहीं आया। इस पर उसकी अमानत राशि करीब ढाई लाख रुपये राजरात कर ली गई और आठवीं बार टेण्डर जारी किये गये थे।

अब तक मिल चुके हैं 60 लाख रुपये :
पिछले सात टेण्डरों में बोलीदारों ने करीब साठ लाख रुपये की अमानत राशि जमा कराई थी जो राजसात कर ली गई है क्योंकि ये बोलीदार टेण्डर मंजूर होने के बाद भी निर्धारित राशि जमा कर हेलीकाप्टर को उठाने नहीं आये थे।


- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :