🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सतना जिले के चित्रकूट में राजौला वन कक्ष में बनेगा श्री राम वन स्थल

👤
prativad
👁 1087 व्यूज
📍 भोपाल
सतना जिले के चित्रकूट में राजौला वन कक्ष में बनेगा श्री राम वन स्थल
3 जून 2023। प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में वन बीट राजौला के वन कक्ष क्रमांक पीएफ 18 में जोकि चित्रकूट-सतना नेशनल हाईवे 135बीजी से एकदम लगा हुआ है, के आठ हैक्टेयर क्षेत्र में श्री राम वन स्थल बनेगा जिस पर करीब सात करोड़ रुपये व्यय होंगे। यह स्थल भगवान श्री राम के धनुष कोदंड की तरह है इसलिये पहले इसका नाम कोदंड वन प्रस्तावित किया गया था परन्तु अब यह श्री राम वन के नाम से रहेगा। इसकी डीपीआर स्वीकृत हो गई है और कार्य शुरु हो गया है।

उक्त चयनित वन क्षेत्र में पेड़ों का घनत्व बहुत कम है, साथ ही आस्था से जुड़े पीपल एवं बरगद के 7-8 काफी पुराने वृक्ष हैं। यह स्थल आसपास के दर्शनीय स्थलों यथा कामतानाथ मंदिर एवं जानकी कुण्ड से 5 किमी, मंदाकिनी उद्गम स्थल से 7 किमी, गुप्तगोदावरी गुफा से 9 किमी, स्फटिक शिला से 4 किमी, हनुमानधारा से 8 किमी, रामघाट से 7 किमी, रामसैईया से 11 किमी, भरतकूप से 15 किमी, लक्ष्मण पहाड़ी से 8 किमी एवं रेल्वे स्टेशन से 18 किमी, देवांगना हवाई अड्डा चित्रकूट से 10 किमी एवं चित्रकूट-सतना बस स्टाम से 6 किमी दूर है।

चूंकि कथा के अनुसार भगवान राम ने अपने चौदह साल वनवास में से 12 साल चित्रकूट में ही बीताये थे, इसलिये श्री राम वन स्थल पर 13 प्रकार के निर्माण किये जायेंगे। इनमें शामिल हैं : रामवन गमन पथ अनुभूति वाटिका, नवग्रह वन, नक्षत्र वन, आरोग्य वन, पंचवटी वन, श्रीपर्णी वन, कामदगिरी वन, पर्ण कुटी, गजीबो यानि पब्लिक पैगोडा, लैंडस्केपिंग-तालाब, कैफेटेरिया, टिकट प्लाजा, दो तालाब जिनके बीच में बनेगा आर्क ब्रिज।

उल्लेखनीय है कि गुजरात राज्य की तर्ज पर मप्र में चार जिलों में सांस्कृतिक वन बनाये जाने हैं जिनमें चित्रकूट का श्री राम वन स्थल भी शामिल है। हालांकि गुजरात के किसी भी सांस्कृतिक वन में पर्यटकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, परन्तु चित्रकूट के श्री राम वन स्थल पर शुल्क वसूलने के लिये टिकट प्लाजा बनाया जायेगा।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :