🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सतपुड़ा-मेलघाट टाईगर कॉरीडोर में फोरलेन नेशनल हाईवे हेतु वन्यप्राणियों के आवागमन के लिये बनेंगे नौ अण्डर पास

👤
prativad
👁 1028 व्यूज
📍 भोपाल
सतपुड़ा-मेलघाट टाईगर कॉरीडोर में फोरलेन नेशनल हाईवे हेतु वन्यप्राणियों के आवागमन के लिये बनेंगे नौ अण्डर पास
6 जून 2023। मध्यप्रदेश के सतपुड़ा-मेलघाट टाईगर कॉरीडोर में फोरलेन नेशनल हाईवे हेतु वन्यप्राणियों के आवागमन के लिये नौ अण्डर पास बनाये जायेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिये स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब यह मामला केंद्र सरकार के नेशनल वाईल्ड लाईफ बोर्ड के पास उसकी अंतिम अनुमति हेतु जायेगा।

दरअसल, भारतमाला परियोजना इकानॉमिक कॉरीडोर फेस-1 के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-47 के हरदा बैतूल सेक्शन में तिमागांव किमी 30 से चिचौली किमी 81 कुल लम्बाई 51 किमी को चार लेन में चौड़ीकरण किया जाना है तथा इसके लिये 98.2 हेक्टेयर वनभूमि में से सतपुड़ा-मेलघाट टाईगर कॉरीडोर के अंतर्गत होशंगाबाद वनमण्डल का 6.117 हेक्टेयर एवं पश्चिम बैतूल वनमण्डल का 8.458 हेक्टेयर भूमि उपयोग की जाना है और इसके लिये राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई थी जो अब दे दी गई है।

इस परियोजना के अंतर्गत 2842 वृक्षों को काटा जाना है। परियोजना की कुल लागत 86 करोड़ रुपये है। इस टाईगर कॉरीडोर में आ रहे फोरलेन नेशनल हाईवे में वन्यप्राणियों आवागमन के लिये नौ अण्डर पास बनाये जायेंगे यानि हाईवे के नीचे से वन्यप्राणियों के आने-जाने का रास्ता बनाया जायेगा। इसके अलावा एक उच्च स्तरीय पुल का निर्माण भी किया जायेगा।

राज्य शासन ने शर्त रखी है कि संरक्षित वन क्षेत्र में परियोजना लागत की 2 प्रतिशत की राशि मप्र टाइगर फाउंडेशन सोसायटी के खाते में वन्यप्राणी कॉरीडोर के विकास हेतु जमा कराना होगी। नियमानुसार नेट प्रेजेन्ट वैल्यु का भुगतान करना होगा। वन एवं वन्यप्राणियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :