🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सांसदों एवं विधायकों को पर्यटन निगम की तरह वन विभाग भी देगा रियायती पास

👤
prativad
👁 1120 व्यूज
📍 भोपाल
सांसदों एवं विधायकों को पर्यटन निगम की तरह वन विभाग भी देगा रियायती पास
8 जून 2023। प्रदेश के सभी छह टाईगर रिजर्व में पार्क डे मनाया जायेगा। इसके आयोजन के लिये वन मंत्री विजय शाह ने विभागीय बैठक में निर्देश दिये हैं।
ज्ञातव्य है कि टाईगर रिजर्व में प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को अवकाश रहता है तथा उस दिन पर्यटकों की आवाजाही बंद रहती है। इसलिये बुधवार को पार्क डे मनाया जायेगा जिसमें टाईगर रिजर्व में तैनात वन अमले को परिवार सहित बुलाकर पार्क के अंदर घुमाया जायेगा और उनके नि:शुल्क भ्रमण एवं भोजन की व्यवस्था की जायेगी। भोजन की व्यवस्था पार्क के बाहर के रिसोर्ट एवं होटल करेंगे जबकि पार्क के अंदर भ्रमण की व्यवस्था पार्क के अंदर किराया लेकर निजी वाहन चलाने वाले करेंगे जो इसके लिये केई शुल्क नहीं लेंगे। इस पार्क डे को मनाने का उद्देश्य पार्क में तैनात वनकर्मियों एवं उनके परिवार को पार्क से अवगत कराना एवं उनके मनोरंजन की व्यवस्था करना है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा एवं संजय नाम से छह टाईगर रिजर्व हैं।

सांसदों एवं विधायकों को मिलेंगे रियायती पास :
वन मंत्री ने प्रदेश के सभी नेशनल पार्कों में सांसदों एवं विधायकों के परिवार सहित प्रवेश हेतु रियायती पास जारी करने के निर्देश दिये हैं। दरअसल पर्यटन निगम ने अपनी होटलों में ठहरने एवं भोजन पर चालीस प्रतिशत की छूट वाले रियायती पास सांसदों एवं विधायकों को जारी किये हुये हैं तथा इसी तर्ज पर नेशनल पार्कों में भी रियायती पास जारी करने के निर्देश दिये गये हैं।

टिकट की कालाबाजारी पर होगी कार्यवाही :
बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में एक वनकर्मी फील्ड डायरेक्टर के कोटे के टिकटों की कालाबाजारी करने पर पकड़ाया है। वन मंत्री ने इस वन कर्मचारी को निलम्बित करने के निर्देश दिये हैं।

एनटीसीए को इंकार का जवाब भेजा जायेगा :
केंद्र सरकार की नेशनल टाईगर कन्जरवेशन अथारिटी ने प्रदेश के वन क्षेत्रों के बफर एरिये में नाईट सफारी कराने पर रोक लगाने के लिये कहा है। लेकिन राज्य का वन विभाग एनटीसीए को पत्र लिखकर ऐसा करने से इंकार करेगा। इसके लिये वन मंत्री ने निर्देश दिये हैं।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :