🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अभी तो ये अंगड़ाई है...मैं यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपये तक ले जाऊंगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

👤
prativad
👁 2466 व्यूज
📍 भोपाल
अभी तो ये अंगड़ाई है...मैं यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपये तक ले जाऊंगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
10 जून 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में कहा कि लाड़ली बहना योजना में इस समय 1,000 रुपये डाल रहा हूं। जल्द ही इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दूंगा।



मैं यहां नहीं रुकने वाला, 3,000 रुपये तक हर महीना दूंगा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी इंतजाम हुआ है तो 1,000 रुपये प्रतिमाह कर दूंगा। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह तक ले जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पैसे का इंतजाम हुआ तो मैं इसे 1,250 रुपये कर दूंगा। पैसे का इंतजाम हुआ तो बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दूंगा। आने वाले समय में जैसे-जैसे पैसे का इंतजाम हो जाएगा, 1,750 रुपये करूंगा। उसके बाद 2,000 रुपया महीना कर दूंगा। उसके बाद भी शिवराज नहीं रुकेगा। जैसे-जैसे पैसे का इंतजाम होगा, 2,000 से 2,250, 2,250 से 2,500, 2,500 रुपये से 2,750 और 2,750 रुपये से 3,000 रुपये कर दिया जाएगा। 3,000 रुपये कर दूंगा तो दिक्कत नहीं होगी।

मेरी बहनों को लखपति होना चाहिए
शिवराज ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर महिला हर महीने कम से कम दस हजार रुपये कमाएं। आजीविका योजना की महिलाएं एक लाख रुपये से अधिक हर साल कमा रही हैं। स्वसहायता समूहों के माध्यम से बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। आजीविका मिशन में काम किया तो आपका भाई आपको लखपति बना देगा। आप लखपति क्लब में आ जाएंगी।

मोदी जी ने नारी के साथ अन्याय खत्म किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृत के तीन मंत्रों के जरिये भारत की पुरातन संस्कृति को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नारी तू नारायणी है। इस जग की पालनहारिणी। नारी व्यक्ति नहीं अहसास है। मां अन्नपूर्णा तू ही, वीणावादिनी तू ही। यह सोच, हमारे देश का है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां भगवान विराजते हैं। नारी का सम्मान सदियों से है। राम का नाम लेना है तो पहले सीता का नाम लेते हैं। पहले श्याम नहीं पहले राधे। गौरी पहले, शंकर बाद में। पहले लक्ष्मी फिर नारायण। यह भारतीय संस्कृति की विशेषता है। बीच में कार्यकाल कुछ ऐसा रहा कि बेटियों-मां का सम्मान कम हुआ। बेटियों को बोझ मान लिया गया। स्त्री को दूसरे दर्जे की नागरिक मान लिया गया। इस वजह से बहनों के साथ कई बार अन्याय हुआ। इस अन्याय को मोदी जी ने दूर किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा यह सामाजिक क्रांति
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह बात एक हजार रुपये की नहीं है। यह सामाजिक क्रांति है। यह महिला सशक्तिकरण नहीं है। यह इस समाज के सशक्तिकरण का अभियान भाजपा की सरकार ने लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना लाए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली लक्ष्मी लाए। अब लाड़ली बहनों के लिए योजना लाए हैं। मोदी जी और शिवराज जी की वजह से पूरे एक हजार रुपये आपके खाते में जाएंगे। बिचौलिये, दलालों तक एक रुपया भी नहीं जाएगा।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :