🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

चीतों को कूनो से बाहर बसाने केंद्र से मांगे 47 करोड़ रुपये

👤
prativad
👁 1025 व्यूज
📍 भोपाल
चीतों को कूनो से बाहर बसाने केंद्र से मांगे 47 करोड़ रुपये
12 जून 2023। राज्य सरकार ने पालपुर कूनो में बसे चीतों को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिये केंद्र सरकार से करीब 47 करोड़ रुपये मांग लिये हैं। इनमें गांधी सागर अभयारण्य हेतु 6 करोड़ 85 लाख रुपये एवं नौरादेही अभयारण्य हेतु 40 करोड़ रुपये मांगे गये हैं।

उल्लेखनीय है कि चीता प्रोजेक्ट पूर्णतया केंद्र सरकार का ही है। कूनो में विदेश से चीते लाने के समय ही विशेषज्ञों ने बता दिया था कि इनकी जीवितता का प्रतिशत 50 रहता है यानि पचास प्रतिशत चीते रहवास के दौरान मर जाते हैं। कूनो में चीतों की मौत का सिलसिला शुरु हो गया है। इसीलिये अब वहां वर्तमान में जीवित चीतों में से कुछ को पहले गांधी सागर एवं बाद में नौरादेही में बसाया जाना है। गांधी सागर में चीतों को बसाने के लिये फेंसिंग का काम जारी है जो राज्य का वन विभाग अपने बजट से कर रहा है तथा उसे फेंसिंग हेतु आगामी नवम्बर माह तक का समय दिया गया है। चूंकि यह कार्य तीव्र गति से किया जाना है और इसके लिये पर्याप्त धनराशि की भी जरुरत है, इसलिये केंद्रीय वन विभाग को करीब 47 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :