13 जून 2023। राज्य सरकार गत 1 अप्रैल 2023 से प्रारंभ हुये नये वित्त वर्ष में अब रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से 2 हजार करोड़ रुपये का पहला कर्ज उठाया है। इस कर्ज का पूर्ण भुगतान दस साल बाद होगा और इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा।
इस कर्ज को उठाने की सूचना के साथ ही राज्य सरकार ने बताया है कि वर्ष 2021-22 में राजस्व प्राप्तियां 1 लाख 85 हजार 87 करोड़ 85 लाख रुपये थी जबकि राजस्व व्यय 1 लाख 81 हजार 61 करोड़ 31 लाख रुपये थी तथा इस प्रकार 4 हजार 814 करोड़ 54 लाख का आधिक्य था। इसी प्रकार, वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्तियां 2 लाख 3 हजार 966 करोड़ 87 लाख रुपये थी जबकि राजस्व व्यय 2 लाख 2 हजार 467 करोड़ 84 लाख रुपये थी तथा इस प्रकार 1 हजार 499 करोड़ 3 लाख रुपये का आधिक्य था।
राज्य सरकार पर 31 मार्च 2023 की स्थिति में कर्ज का कुल भार 3 लाख 31 हजार 651 करोड़ 7 लाख रुपये था।
- डॉ. नवीन जोशी

नये वित्त वर्ष में सरकार ने बाजार से उठाया 2 हजार करोड़ का पहला कर्ज
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1046
Related News
Latest News
- ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में ₹47.25 करोड़; ‘केरल स्टोरी 2’ पीछे
- एआई से कारीगरों को नई ताकत: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से ज्यादा लाभार्थियों को प्रशिक्षण
- भव्य-दिव्य होगा 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,' सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य
- लद्दाख में बनेगा हाई-टेक नाइट टेलीस्कोप, अंतरिक्ष निगरानी में भारत को बड़ी बढ़त
- महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज: BJP का कांग्रेस पर हमला, भोपाल में 20 अप्रैल को ‘आक्रोश रैली’
Latest Posts














