हाथी को जलाने की भी इन्क्वायरी होगी, मंत्री मीना सिंह ने की थी शिकायत
13 जून 2023। राज्य के वन विभाग ने बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व सहित उमरिया जिले में विभिन्न गड़बडिय़ों की जांच हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है तथा समिति को पन्द्रह दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिये कहा है।
समिति में एपीसीसीएफ वित्त एपी शर्मा, एपीसीसीएफ वाईल्ड लाईफ शुभरंजन सेन एवं एपीसीसीएफ कार्य आयोजना जबलपुर प्रदीप वासुदेवा नियुक्त किये गये हैं। यह समिति उमरिया में एक छोटे हाथी को वनकर्मियों द्वारा जलाने, अवैध कटाई होने एवं बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में पर्यटकों के टिकटों की कालाबाजारी करने के मामलों की जांच करेगी। प्रदेश की जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह जोकि उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं, ने भी इन गड़बडिय़ों की शिकायत सीएम से की थी।
- डॉ. नवीन जोशी

बांधवगढ़ में गड़बडिय़ों की जांच हेतु समिति गठित
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1118
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















