🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

लोनिवि के भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हेतु टास्क फोर्स गठित

👤
prativad
👁 1093 व्यूज
📍 भोपाल
लोनिवि के भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हेतु टास्क फोर्स गठित
13 जून 2023। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने लोनिवि के अंतर्गत गठित परियोजना क्रियान्वयन इकाई यानि पीआईयू द्वारा संचालित भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिये टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष भवन विकास निगम के एमडी चन्द्रमोहन ठाकुर बनाये गये हैं जबकि सदस्यों में शामिल हैं : मुख्य अभियंता लोनिवि एआर सिंह, अतिरिक्त परियोजना संचालक इंदौर एसआर बघेल, मैनिट भोपाल से विशेष आमंत्रित तकनीकी सदस्य तथा सलाहकार मंत्रालय भोपाल रीतेश जैन। टास्क फोर्स से कहा गया है कि वह गुणवत्ता नियंत्रण कार्यप्रणाली का गहन अध्ययन कर भवन निर्माण गुणवत्ता में सुधार लाने एवं

पीआईयू में कार्यरत इंजीनियरों के तकनीकी कौशल उन्नयन हेतु आवश्यक सुझाव दे। इस दौरान पीआईयू के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निरीक्षण प्रतिवेदनों का अध्ययन भी टास्क फोर्स द्वारा किया जाये। टास्क फोर्स को सात दिन के अंदर अपना प्रतिवेदन देने के लिये कहा गया है।

सायबर फ्राड से बचाव के दियाा-निर्देश जारी हुये :
प्रमुख सचिव ने प्रमुख अभियंता लोनिवि, एमडी सडक़ विकास निगम भोपाल, संचालक पीआईयू भोपाल तथा एमडी भवन विकास निगम को सायबर फ्राड एवं दूरभाष पर होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के भी नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि दूरभाष एवं मोबाईल फोन पर प्राप्त सूचनाओं/निर्देशों/दस्तावेजों पर विश्वास

करने के पहले यह सुनिश्चित करें कि सूचना अथवा निर्देश देने वाला व्यक्ति अधिकृत व्यक्ति है या नहीं। किसी प्रकार का संशय होने पर आवश्यक छानबीन करें और सूचनाओं/निर्देशों/दस्तावेजों का सत्यापन करायें। साथ ही शासकीय कार्यों के साथ व्यक्तिगत जीवन में होने वाली धोखाधड़ी से भी बचें।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, <br />
MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :