🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

चीतों की खुराक के लिये कूनो भेजे जायेंगे काले हिरण एवं नील गाय

👤
prativad
👁 1094 व्यूज
📍 भोपाल
चीतों की खुराक के लिये कूनो भेजे जायेंगे काले हिरण एवं नील गाय
15 जून 2023। प्रदेश के पालपुर कूनो में बसे चीतों की खुराक के लिये नीमच एवं मंदसौर के जंगलों से काले हिरण एवं रोजड़े (जिन्हें पहले नील गाय कहा जाता था) भेजे जायेंगे। इसके लिये राज्य शासन ने वन विभाग की वन्य प्राणी शाखा को अनुमति प्रदान कर दी है। चूंकि काला हिरण अनुसुची एक में शामिल है, इसलिये इसे कूनो ले जाये जाने के पूर्व केंद्रीय वन्य प्राणी बोर्ड से भी अनुमति ली जाना जरुरी होगा।

ज्ञातव्य है कि नीमच एवं मंदसौर में काले हिरण एवं रोजड़े काफी संख्या में हैं तथा ये किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाते रहते हैं। वहां के जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से इसकी अनेक बार शिकायत की है। चूंकि इन्हें बंदूक से मारने के लिये अनुमति लेने की प्रक्रिया बड़ी जटिल है, इसलिये राज्य शासन ने इन काले हिरणों एवं रोजड़ों में से कुछ को कूनो शिफ्ट करने का निर्णय लिया है जिससे ये एक प्राकृतिक आहार के रुप में चीतों के भी काम आ सकें। नीमच एवं मंदसौर से कितने काले हिरण एवं रोजड़े पकड़ कर कूनो ले जाये जायेंगे, इसका निर्णय वन्य प्राणी शाखा करेगी तथा काले हिरणों की शिफ्टिंग के लिये नेशनल वाईल्ड लाईफ बोर्ड से भी अनुमति लेगी।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :