🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्‍य प्रदेश में 8 लाख किसानों को ब्‍याज माफी, 3 लाख 19 हजार ने नहीं भरे आवेदन

👤
prativad
👁 1136 व्यूज
📍 भोपाल
मध्‍य प्रदेश में 8 लाख किसानों को ब्‍याज माफी, 3 लाख 19 हजार ने नहीं भरे आवेदन
20 जून 2023। मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों को ब्याज से मुक्ति दिलाने के लिए ब्याज माफी योजना लागू की है। आठ लाख किसानों को इसका लाभ मिल गया, पर तीन लाख 19 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्होंने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया।

योजना में प्रविधान है कि इसका लाभ तभी मिलेगा, जब आवेदन किया जाएगा। छूटे हुए किसानों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए सहकारिता विभाग ने सभी चार हजार 543 सहकारी समितियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को चिह्नित कर उनके आवेदन कराएं, ताकि उनके ऊपर से भी ब्याज का बोझ उतर जाए। 30 सितंबर तक आवेदन करने वाले किसान ब्याज माफी के पात्र होंगे।

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जिन आठ लाख किसानों ने आवेदन किए थे, उनका ब्याज माफ किया जा चुका है। योजना के लिए कुल 11 लाख 19 हजार किसान पात्र हैं।

सहकारी समितियों ने किसानों को चिन्हित कर आवेदन करने के लिए कहा था। इसके लिए व्यक्तिगत संपर्क भी किया पर तीन लाख 19 हजार किसानों ने अब तक आवेदन नहीं किया है।

नियमानुसार ऐसे किसानों को ब्याज माफी की पात्रता नहीं है। यद्यपि, 30 सितंबर तक आवेदन करने वालों को योजना का लाभ मिलेगा। सहकारी समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन किसानों ने आवेदन नहीं किए हैं, उनसे संपर्क करें और आवेदन कराएं।

दरअसल, जब तक ब्याज माफी नहीं होगी, तब तक अपात्र किसान को खरीफ फसल की बोवनी के लिए समिति से खाद भी नहीं मिलेगा। सरकार ने इस वर्ष यह व्यवस्था की है कि जिन किसानों को ब्याज माफी मिलेगी, वे जितनी राशि जमा करेंगे, उसके अनुपात में खाद मिल जाएगी।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :