🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

मनोज मुंतशिर पर बोलें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इनके लिए राम केवल व्यवसायीकरण और राजनीति का विषय

👤
prativad
👁 1406 व्यूज
📍 भोपाल
मनोज मुंतशिर पर बोलें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इनके लिए राम केवल व्यवसायीकरण और राजनीति का विषय
21 जून 2023। बॉलीवुड में रामायण पर आधारित बनाई गई फिल्म आदिपुरुष का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को फिल्म मेकर्स और मनोज मुंतशिर को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम और हनुमान इनके आस्था का विषय नहीं है। इनके श्रद्धा का नहीं है। इनके लिए केवल व्यवसायीकरण और राजनीति का विषय हैं।

मनोज मुंतशिर के बयान पर सीएम का पलटवार
दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड में मीडिया से बातचीत करते हुए अदिपुरुष फिल्म को लेकर मनोज मुंतशिर के बयान पर पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि मनोज शुक्ला पहले बोलते हैं कि हनुमान भगवान नहीं है। दूसरी बात बोलते हैं कि गैर बीजेपी शासित राज्य है, वहीं के मुख्यमंत्री विरोध कर रहे हैं। मतलब खुद को बीजेपी का बता रहे हैं। मैं आरोप लगा रहा हूं भगवान राम और हनुमान इनके आस्था का विषय नहीं है। इनके श्रद्धा का नहीं है। इनके लिए केवल व्यवसायीकरण और राजनीति का विषय है। ये बात सिद्ध हो गया है।

कार्रवाई तो तो सूचना प्रसारण विभाग से होनी चाहिए
इसके आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि मनोज ठीक बोल रहे हैं कि बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इसका विरोध नहीं किया। यहां आकर जरूर कुछ लोग बयान दे रहे हैं। वो अपने प्रदेश में क्यों नहीं कराते। यहां बैन लगाने की सलाह दे रहे हैं। इनको कैसे फिल्म दिखाने की अनुमति मिली? कार्रवाई तो सूचना प्रसारण विभाग से होनी चाहिए।

बता दें कि मनोज मुंतशिर इन दिनों आदिपुरुष फिल्म को लेकर चर्चा में है। पहले तो उन्होंने फिल्म के डायलॉग के चलते देशभर से आलोचनाओं का शिकार हुए इसके बाद अब एक नैशनल चैनल को दिए इंटरव्यू में हनुमान पर दिए बयान के बाद चर्चाओं में है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली भगवान नहीं हैं, भक्त हैं। हमने उनको बाद में भगवान बनाया।

गौरतलब है कि फिल्म में बजरंग बली के डायलॉग को लेकर जमकर विवाद हुआ है। फिल्म में बजरंग बली के मुंह से अमर्यादित भाषा बोलने का आरोप लगे हैं। इसके अलावा फिल्म में बजरंग बली के स्वरूप की भी जमकर आलोचना हुई है। हालाकि इसके बाद फिल्म मेकर्स ने विवादित डायलॉग को हटाने का फैसला किया है। लेकिन विवाद दिनों दिन गहराता जा रहा है।


Chhattisgarh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, Chhattisgarh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :