🔴 TRENDING NOW!
AI का इंसानों पर तंज: सच से ज्यादा लोकप्रियता की परवाह करते हैं लोग! डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने शिपमेंट पर 60% तक की त्योहारी छूट के साथ दिवाली में खुशियों का रंग भरा परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ पर पत्रकार संध्या रविशंकर का गंभीर आरोप, कहा- मेरी कहानी का इस्तेमाल किया, क्रेडिट तक नहीं दिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन गूगल के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर फिनलैंड में आपराधिक जांच, पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप भारत बनाएगा 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, नौसेना की ताकत बढ़ाने पर 4 अरब डॉलर खर्च प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन

बीजापुर के गंगालूर में रचा गया इतिहास: 35 गांवों के ग्रामीणों और 200 सरेंडर नक्सलियों ने एक साथ फहराया तिरंगा

👤
prativad
👁 719 व्यूज
📍 बिलासपुर
बीजापुर के गंगालूर में रचा गया इतिहास: 35 गांवों के ग्रामीणों और 200 सरेंडर नक्सलियों ने एक साथ फहराया तिरंगा
बीजापुर 27 जनवरी 2026। थाना गंगालूर क्षेत्र जो 25-30 वर्षों के लंबे समय तक देश के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल रहा है। इन क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों व आत्मसमर्पण माओवादियों के उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं जनभागीदारी से संपन्न हुआ। यह पहली बार है कि अति संवेदनशील क्षेत्र में बड़े स्तर पर ग्रामीणों की उपस्थिति के साथ राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया गया।

थाना गंगालूर क्षेत्र जो 25-30 वर्षों के लंबे समय तक देश के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल रहा है। इन क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों व आत्मसमर्पण माओवादियों के उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं जनभागीदारी से संपन्न हुआ। यह पहली बार है कि अति संवेदनशील क्षेत्र में बड़े स्तर पर ग्रामीणों की उपस्थिति के साथ राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम एसपी जितेंद्र यादव बीजापुर के निर्देशन, डीएसपी विनीत साहू के मार्गदर्शन में तथा गिरीश तिवारी थाना प्रभारी, गंगालूर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर 35 गांवों के लगभग 1000 ग्रामीण व आत्मसमर्पित माओवादियों ने भाग लिया, जिनमें हार्डकोर नक्सल कैडर से जुड़े परिवारों सहित सुदूर एवं पूर्व में माओवाद से प्रभावित गांव पीड़िया, तामोड़ी, गमपुर, अण्ड्री, डोडीतुमनार, पुसनार, कावड़गांव, हिरोली, हिरमागुंडा गांव के ग्रामीण शामिल थे।
Tags :