🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कमलनाथ को भ्रष्ट बताने वाले पोस्टर पर हंगामा, बीजेपी बोली-कहीं कांग्रेस का तो काम नहीं

👤
prativad
👁 1749 व्यूज
📍 भोपाल
कमलनाथ को भ्रष्ट बताने वाले पोस्टर पर हंगामा, बीजेपी बोली-कहीं कांग्रेस का तो काम नहीं
23 जून 2023। मध्यप्रदेश में एमपी फाइल्स वेब सीरीज के बाद पोस्टर सियासत शुरु हो गई है। कमलनाथ को लेकर बनाए गए पोस्टर को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर वीडी शर्मा भड़क गए और उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया।

चुनावी साल में मध्यप्रदेश की सियासत चरम पर है। बीते दिन जहां कांग्रेस ने बीजेपी के घोटालों पर 'एमपी फाइल्स' वेब सीरीज बनाई। वहीं आज एक पोस्टर चर्चा बना हुआ है। कमलनाथ को भ्रष्टनाथ बताने वाले पोस्टर्स पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इन पोस्टर्स को लेकर भाजपा को घेरा है। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि हमें तो मीडिया से पता चला। हमको इससे क्या लेना देना। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कांग्रेस के आरोपों पर भड़क गए।



पोस्टर सियासत पर वीडी शर्मा का जवाब: वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हर चीज बीजेपी पर क्यों डालती है। बीजेपी का इससे क्या लेना देना है। हमें इन पोस्टर के बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला। वीडी शर्मा ने कहा कि ये कांग्रेस का आपस का अंतरद्वंद है, जो लगातार दिखाई दे रहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में बेटों की लड़ाई है, कहीं बेटों की लड़ाई में जो दूसरे युवा हैं, जिन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है, यह उनका कमाल तो नहीं है। ये पक्का है कि किसी पर इस प्रकार के आरोप लगाना, इसका अर्थ है कि आप ये सब करते थे। आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था और उसका परिणाम है कि जनता इस रूप में उसका प्रकटीकरण कर रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसका जवाब तो कमलनाथ को ही देना चाहिए। कांग्रेस हमेशा केवल आरोप लगाने का काम करती है। मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह करप्ट नाथ हाथ कमलनाथ मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

बीजेपी ने दिया सबको सम्मान: वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप के कांग्रेस में शामिल होने पर वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने सबको सम्मान दिया। मैं सबका सम्मान करता हूं। बीजेपी ने चाहे ध्रुव प्रताप सिंह हो या कोई और सबको सम्मान दिया है। वो दो बार अध्यक्ष रहे, विधायक रहे, मंत्री का दर्जा रहा, अब उनके मन में जो भी आया हो। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसी और ने भी कहा था वीडी शर्मा ने अपशब्द कहे मैं खुले मन के साथ कह रहा हूं आप कैसे विश्वास कर सकते हैं कि मैं किसी को अपशब्द कह सकता हूं। ये सब दिख रहा है और अब राजनीति शुरू हो चुकी है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :