🔴 TRENDING NOW!
श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कटाक्ष बिखर जाएगा मोदी विरोधी मोर्चा

👤
prativad
👁 1271 व्यूज
📍 राजनांदगांव
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कटाक्ष बिखर जाएगा मोदी विरोधी मोर्चा
24 जून 2023। मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के लिए बीजेपी ने प्रेस वार्ता की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने केंद्र के साथ अपने मुख्यमंत्रित्वकाल की भी उपलब्धियों को सामने रखा। वे भूपेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को विकास विरोधी व भ्रष्टाचार वाला बताया।

डा. सिंह ने मोदी विरोधी मोर्चा पर कटाक्ष लेते हुए कहा कि मोदी नाम की बाढ़ से बचने सभी बरसाती जीव-जंतु (राजनीतिक दल) एक पेड़ (मंच) पर चढ़ गए हैं। यह ज्यादा दिन टिकने वाले नहीं है। चुनाव आते-आते सभी बिखर जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम से मिशन-2024 की तस्वीर साफ होगी।

विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं। इसमें कई चुनौतियां भी आएंगी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव सामूहिक रूप से लड़ा जाएगा। मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। जहां तक मुद्दों की बात है तो मुख्य मुद्दा तो जनता तय कर चुकी है। यही विकास का मुद्दा है।

कांग्रेस शासनकाल में केवल पाटन और दुर्ग का ही विकास हुआ। राजनांदगांव की उपेक्षा की गई। इसके अलावा कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादों से मुकरना और भ्रष्टाचार भी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्य मुद्दा होगा. डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजनांदगांव से हटाए गए सभी सरकारी कार्यालय भाजपा सरकार आने पर वापस लाए जाएंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो अश्लील सीडी कांड में जमानत पर हैं। साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद कांग्रेस अब जन घोषणा पत्र तलाश रही है। बेरोजगारी भत्ता, पूर्ण शराबबंदी, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यों में कांग्रेस सरकार विफल रही है।


Chhattisgarh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, Chhattisgarh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :