🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

रिटायर्ड आईएएस विमानन विभाग में जांच अधिकारी अधिकारी बने

👤
prativad
👁 1130 व्यूज
📍 भोपाल
रिटायर्ड आईएएस विमानन विभाग में जांच अधिकारी अधिकारी बने
28 जून 2023। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को विमानन विभाग में लंबित विभागीय जांचों के लिये नया जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। लम्बे समय बाद सामान्य प्रशासन विभाग से सहमति मिलने पर विमानन विभाग ने यह नियुक्ति की है। यह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी वर्तमान में राज्य भूमि सुधार आयोग में वरिष्ठ सलाहकार के पद पर पदस्थ है तथा जीएडी की कुछ अन्य विभागीय जांचों के लिये भी जांच अधिकारी के रुप में नियुक्त है।

उल्लेखनीय है कि विमानन विभाग में चार अफसरों के मामले लंबित हैं। विमानन संचालनालय में वर्ष 2019 में एक अनिवार्य सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर संजय सुराना, इंजीनियर मधुकांत, सीनियर पायलट कैप्टन सैयद माजिद अख्तर एवं जूनियर पायलट शिव जायसवाल के विरुध्द विभागीय जांच संस्थित है। ये दो पायलट वे हैं जिनसे दो साल पहले 6 मई 2021 को ग्वालियर में स्टेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था तथा सीनियर पायलट केप्टन अख्तर इस मामले में अभी भी निलम्बित चल रहे हैं। इस जांच के लिये पहले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सतीश मिश्रा को नियुक्त किया गया था परन्तु कुछ ही दिनों में उन्होंने बिना जांच किये पद छोड़ दिया। अब नया जांच अधिकारी नियुक्त होने से लंबित विभागीय जांचें शीघ्र पूर्ण हो जायेंगी तथा ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त पड़े स्टेट प्लेन का निपटारा भी हो जायेगा क्योंकि इसे दो पायलटों के विरुध्द विभागीय जांच के चलते नीलाम नहीं किया गया है और इसे साक्ष्य के रुप में वहीं रखा गया है।


- डॉ.नवीन जोशी





Chhattisgarh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, Chhattisgarh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :