🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

समान नागरिक संहिता को लेकर ओवैसी के बयान पर नरोत्‍तम ने किया पलटवार

👤
Digital Desk
👁 1220 व्यूज
📍 भोपाल
समान नागरिक संहिता को लेकर ओवैसी के बयान पर नरोत्‍तम ने किया पलटवार
28 जून 2023। मंगलवार को भोपाल में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा समान नागरिक संहिता पर रुख स्‍पष्‍ट करने के बाद इस मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। एआइएमआइएम के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी के बयान की आलोचना करते हुए इसके जवाब में हिंदू सिविल कोड का हवाला दिया। इस पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

बुधवार को मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड का विरोध करने वाले असदुद्दीन ओवैसी दरअसल अंग्रेजों और कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं। जिस संविधान संशोधन का हवाला ओवैसी दे रहे हैं, उसका निर्माण आदरणीय बाबासाहब आंबेडकर जी ने किया था। बाबासाहब हमेशा समान नागरिक संहिता के पक्षधर रहे। अंग्रेजों के कारण और नेहरू जी के कारण उस समय 1954 में हिंदू सिविल कोड लाए और इस तरह की बातें करें, ऐसा उनने बोला था। राजीव गांधी के समय में शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय को पलट दिया गया था।

नरोत्‍तम ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी ओवैसी को घेरा और कहा कि इनके जैसे लोग अपने समाज की आधी आबादी यानी महिलाओं का ही पक्ष्‍ा नहीं लेते। माताओं, बहनों के उत्‍थान का तीन तलाक निषेध संबंधी जो कानून है, ये उसका ही विरोध करते हैं। ये कामन सिविल कोड का शुरुआत से ही विरोध करते हैं। ये बहुत क्षुद्र मानसिकता है। जब कश्‍मीर का विषय आया था, तब भी हमारे लोगों ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो निशान नहीं हो सकते। हम तो शुरुआत से समान नागरिक संहिता के पक्षधर हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :