30 जून 2023। राज्य के विधि विभाग ने बार परीक्षणा उत्तीर्ण नये वकीलों को 12 हजार रुपये की सहायता देने की सूची निरस्त कर नई सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम के तहत नये वकीलों को अपना विधि व्यवसाय शुरु करने के लिये 12 हजार रुपये प्रति वकील के हिसाब से सहायता राशि प्रदान करती है। इसके लिये अखिल भारतीय बार परीक्षा के परिणाम देखे जाते हैं तथा उसमें उत्तीर्ण प्रदेश के वकीलों को ही यह सहायता राशि दी जाती है।
विधि विभाग ने 13 वीं एवं 14 वीं बार परीक्षा में उत्तीर्ण वकीलों को मदद देने गत 16 मार्च 2023 को सूची जारी की थी जोकि 1134 नये वकीलों की थी। अब इसे निरस्त कर नवीन सूची जारी की गई है जिसमें नये वकीलों की संख्या 1136 दर्शाई गई है। पहले की सूची त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त की गई है। नई सूची के अनुसार, प्रत्येक नये वकील को 12 हजार रुपये की मदद देने हेतु 1 करोड़ 36 लाख 32 हजार रुपये की कुल राशि मंजूर की गई है।

बार परीक्षा में उत्तीण नये वकीलों को 12 हजार रुपये की सहायता देने की सूची निरस्त, नई सूची जारी हुई
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1411
Related News
Latest News
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
- UCC और फायर सेफ्टी बिल समेत 14 विधेयक विधानसभा में पेश, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Latest Posts















