🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में दिये जायेंगे 35 हजार से अधिक नवीन पट्टे

👤
prativad
👁 1393 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में दिये जायेंगे 35 हजार से अधिक नवीन पट्टे
30 जून 2023। मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में नवीन पट्टे और दीनदयाल रसोई योजना में 5 रूपये में भोजन की थाली देने के कार्यक्रम का शुभारंभ 10 जुलाई को संभावित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इसका शुभारंभ किया जायेगा। दीनदयाल रसोई योजना में 166 शहरों में बनी स्थाई रसोई में 10 जुलाई से और 25 चलित दीनदयाल रसोई में 15 अगस्त से भोजन की थाली दी जायेंगी। मुख्यमंत्री शहरी भू-अधिकार योजना में 35 हजार से अधिक नवीन पट्टे पात्र हितग्राहियों को दिये जायेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान कही। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारी समय-सीमा में करें।

सिंगल क्लिक से 500 करोड़ रूपये हितग्राही के खाते में
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में चयनित हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 500 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। कायाकल्प अभियान में जिन नगरीय निकायों ने काम नहीं किया है, उनसे उन्हें आवंटित राशि वापस लें। उन्होंने कहा कि बरसात में डामरीकरण का कार्य नहीं किया जाये। इस दौरान केवल सीमेंट-कांक्रीट की सड़क ही बनाई जायें। श्री सिंह ने अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की कार्यवाही और नवीन हाथठेला योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में रिक्त पदों में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और इंजीनियरों की पदस्थापना जल्द करें।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई नगरीय निकायों के गठन की घोषणा का त्वरित क्रियान्वयन करें। उन्होंने रिडेंसिफिकेशन योजना की भी समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये।

बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव और आयुक्त नगर निगम भोपाल व्ही.के.एस. चौधरी उपस्थित थे।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :