🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

जल संसाधन विभाग ने दो ठेकेदार ब्लेक लिस्ट किये

👤
prativad
👁 960 व्यूज
📍 भोपाल
जल संसाधन विभाग ने दो ठेकेदार ब्लेक लिस्ट किये
7 जुलाई 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग ने दो ठेकेदारों का पंजीयन एक साल के लिये निलम्बित कर उन्हें ब्लेक लिस्ट कर दिया है। दोनों ठेकेदारों ने टेण्डर स्वीकृत होने के बाद भी अनुबंध नहीं किया था।

जारी आदेश के अनुसार, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग अशोकनगर के अंतर्गत प्रतिशत दर पर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त कोंचा मोला डेम, कैथन डायवर्सन एवं उतरिया तालाब के मरम्मत कार्य की निविदा 14 लाख 2 हजार रुपये की 17 नवम्बर 2021 को मेसर्स पूजा कन्स्ट्रक्शन प्रोपराईटर विशाल धाकड़ निवासी बरखेड़ा जागीर तहसील अशोक नगर के पक्ष में स्वीकृत की गई थी। परन्तु इस ठेकेदार ने निर्धारित समयावधि में कार्य करने का अनुबंध नहीं किया। इस पर इस ठेकेदार की अमानत राशि 40 हजार 500 रुपये राजसात कर उसे ब्लेक लिस्ट कर दिया गया है।

इसी प्रकार, कार्यपालन यंत्री संजय सागर परियोजना बाह्य नदी संभाग गंजबासौदा जिला विदिशा के अंतर्गत सगड़ मध्यम परियोजना के बांध की सुरक्षा हेतु बंदूकधारी प्रायवेट गार्ड प्रदाय करने की निविदा 11 लाख 36 हजार रुपये में वर्ष 2022 में मेसर्स नाइस क्लीन सर्विसेस प्रोपराईटर दिनेश दुबे निवासी बेगमगंज जिला

रायसेन के पत्र में स्वीकृत की गई थी। लेकिन श्ह ठेकेदार निर्धारित समय पर अनुबंध करने नहीं आया। इस पर अब उसे ब्लेक लिस्ट कर दिया गया है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :