🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

किशोरों-युवाओं के लिए 'जस्ट आस्क' चैटबॉट शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

👤
prativad
👁 997 व्यूज
📍 भोपाल
किशोरों-युवाओं के लिए 'जस्ट आस्क' चैटबॉट शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश
18 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश सरकार और यूएनएफपीए ने किशोरों-युवाओं के लिए चैटबॉट पेश किया है.
मध्य प्रदेश सरकार और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने 'खुल के पूछो' चैटबॉट प्रस्तुत किया है. 'जस्ट आस्क' या 'खुलके पूछो' कृत्रिम बुद्धिमत्ता से युक्त एक चैटबॉट है जिसे किशोरों और युवा वयस्कों को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार (एसआरएचआर) और सामाजिक मुद्दों पर सही एवं सुलभ तरीके से जानकारी देने के लिए विकसित किया गया है.

सहभागी बनाकर दी जाएगी निःशुल्क जानकारी: एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि 'जस्ट आस्क या खुल के पूछो' नामक डिजिटल सहभागिता मंच पर उपयोगकर्ता बड़े होने, शारीरिक परिवर्तन, यौवन, मासिक धर्म, प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भावस्था, परिवार नियोजन, लिंग पहचान, यौन अभिविन्यास, मानसिक स्वास्थ्य और अन्य एसआरएचआर विषयों से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं. विज्ञप्ति में जिक्र है कि चैटबॉट उपयोगकर्ताओं को संवादात्मक वार्तालाप में सहभागी बनाकर उन्हें सटीक और विश्वसनीय जानकारी निःशुल्क प्रदान करेगा.

चैटबॉट क्या है: इसमें दो आकांक्षी रोल मॉडल ध्रुव और दृष्टि हैं, जो सरल और विश्वसनीयता के साथ जानकारी साझा करते हैं. 'खुल के पूछो' चैटबॉट में सामग्री सरल, आकर्षक इन्फोग्राफिक्स द्वारा समर्थित है जो सामान्य समझ को बढ़ाती है और उपयोगकर्ताओं को आसानी से निर्देशों का पालन करने में सक्षम बनाती है. इसके अलावा, 'खुल के पूछो' चैटबॉट किशोरों और युवाओं को किशोर अनुकूल स्वास्थ्य क्लिनिक (एएफएचसी), सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं और हेल्पलाइन से जोड़ता है.




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :